{"_id":"5f5e5016f1f406724f01637c","slug":"case-of-shooting-crusher-merchant-police-came-into-action-after-adg-s-arrival","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"महोबा: क्रशर व्यापारी को गोली मारने का मामला, एडीजी के आने के बाद हरकत में आई पुलिस, छह दिन बाद कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोबा: क्रशर व्यापारी को गोली मारने का मामला, एडीजी के आने के बाद हरकत में आई पुलिस, छह दिन बाद कार्रवाई
Sun, 13 Sep 2020 11:19 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 13 Sep 2020 11:19 PM IST
विज्ञापन
क्रशर व्यापारी को गोली मारने का मामला
- फोटो : अमर उजाला
महोबा जिले के कबरई में क्रशर व्यापारी इंद्रकांत त्रिपाठी को गोली मारने के मामले में छह दिन बाद पुलिस हरकत में आयी। मामले में नामजद आरोपियों को पकड़ने के लिए उनके घरों में दबिश दी। हालांकि अभियुक्तों के घरों में ताले लटके मिले।
क्रशर व्यापारी के घर पहुंचे डीएम
- फोटो : अमर उजाला
वहीं कस्बे में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए तीन ट्रक पीएसी बुला ली गई है। एक दिन पहले एडीजी प्रेमप्रकाश ने घटनास्थल पर जाकर जांच पड़ताल की थी।
व्यापारी के घर के बाहर पुलिस व पीएसी तैनात
- फोटो : अमर उजाला
सीओ सदर राज कुमार पांडेय के नेेतृत्व में गठित की गई टीम ने कस्बा कबरई के जवाहर नगर निवासी नामजद अभियुक्त विस्फोटक डीलर सुरेश सोनी के घर पर छापा मारा लेकिन घर पर ताला लगा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
मृतक की पत्नी को चेक देते क्रशर कारोबारी
- फोटो : अमर उजाला
पड़ोसियों ने बताया कि परिवार समेत घर पर ताला लगाकर सभी लोग कहीं चले गए। कोतवाली चरखारी विपिन त्रिवेदी के नेेतृत्व में गठित की गई दूसरी टीम ने मटौंध जनपद बांदा निवासी अजय इंटरप्राइजेज कंपनी के संचालक ब्रह्मदत्त के घर छापा मारा। लेकिन वो भी नहीं मिले।
विज्ञापन
व्यापारी की पत्नी व बच्चों से पूछताछ करते डीएम
- फोटो : अमर उजाला
मालूम हो कि पूर्व एसपी पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाकर वीडियो वायरल करने वाले इंद्रकांत को बांदा से लौटते समय अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी थी। उनका इलाज कानपुर स्थित रीजेंसी अस्पताल में चल रहा था। इलाज के दौरान व्यापारी ने दम तोड़ दिया।