फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खेती की नई तकनीक सीखने ताइवान और थाईलैंड जाएंगे सीएसए के छात्र

Sun, 07 Apr 2019 04:27 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 07 Apr 2019 04:27 PM IST
विज्ञापन
Students of CSA will go to Taiwan and Thailand to learn farming techniques
सीएसए कानपुर
कानपुर स्थित चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के छात्रों को नए सत्र में ताइवान और थाईलैंड के विश्वविद्यालयों में प्रशिक्षण हासिल करने का मौका मिलेगा। छात्र वहां जाकर खेती की नई तकनीक सीखेंगे। इसके लिए भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) ने संस्थान के लिए पांच वर्षीय सेंटर फॉर एडवांस एग्रीकल्चरल साइंस एंड टेक्नोलॉजी ऑन न्यूट्रीशनल क्रॉप्स का प्रोजेक्ट पास किया है। 
Students of CSA will go to Taiwan and Thailand to learn farming techniques
सीएसए कानपुर
कुलपति प्रो. सुशील सोलोमन ने बताया कि इस प्रोजेक्ट के तहत ताइवान, थाईलैंड और इस्रायल के विश्वविद्यालयों के साथ समझौता किया जाएगा। समझौता मई में होगा। समझौते के तहत जून में पहली बार विश्वविद्यालय के दो स्नातकोत्तर छात्रों को इस्रायल भेजा जाएगा।
Students of CSA will go to Taiwan and Thailand to learn farming techniques
सीएसए कानपुर
प्रोजेक्ट के तहत तीन माह में नौ ब्रेन स्टार्मिंग सत्र, नौ राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम, तीन शॉर्ट टर्म कोर्स, एक राष्ट्रीय सेमिनार, 12 लिंकेज स्थापित किए जाएंगे। प्रोजेक्ट के संचालन के लिए निदेशक शोध प्रो. एचजी प्रकाश, संयुक्त निदेशक शोध प्रो. डीपी सिंह, डॉ. सीएल मौर्या, डॉ. रामप्यारे को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Students of CSA will go to Taiwan and Thailand to learn farming techniques
सीएसए कानपुर
किसानों और छात्रों के लिए बनेगा ऐप
संयुक्त निदेशक शोध प्रो. डीपी सिंह ने बताया कि इस प्रोजेक्ट के तहत दो अलग-अलग मोबाइल ऐप और सॉफ्टवेयर भी विकसित किए जाएंगे। पहला ऐप छात्रों के शोध पर आधारित होगा और दूसरा किसानों के लिए होगा। मोबाइल ऐप पर किसान खेती से जुड़ी समस्याओं का तुरंत समाधान हासिल कर सकेंगे। किसान ऐप पर समस्या भेजेंगे और वैज्ञानिक उसके समाधान की जानकारी किसानों को देंगे।
विज्ञापन
Students of CSA will go to Taiwan and Thailand to learn farming techniques
प्रतीकात्मक फोटो
कौशल प्रशिक्षण को पांच शिक्षकों की कमेटी
छात्रों के कौशल विकास के लिए भी काम किया जाएगा। इसके लिए निदेशक शोध प्रो. एचजी प्रकाश की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। इसमें डॉ. डीपी सिंह, डॉ. रश्मि सिंह, डॉ. सीमा सोनकर और इंजीनियर लाल मणि शामिल हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed