{"_id":"5dd6b7088ebc3e550545f2d5","slug":"student-brutally-murdered-for-money-in-hardoi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका से शादी करने के लिए नहीं थे पैसे तो किया छात्र का अपहरण फिर मार कर गढ्डे में छुपा दी लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमिका से शादी करने के लिए नहीं थे पैसे तो किया छात्र का अपहरण फिर मार कर गढ्डे में छुपा दी लाश
Fri, 22 Nov 2019 02:30 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 22 Nov 2019 02:30 AM IST
विज्ञापन
इसी जगह छात्र की हत्या कर छुपाई थी लाश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई के लालपुर में प्रेमिका से शादी करने के लिए रुपये जुटाने की चाहत में एक युवक ने मंगलवार की शाम को किसान के इकलौते बेटे का अपहरण कर लिया और रात में शोर मचाने पर गला दबाकर हत्या कर दी। उसका शव गड्डे में फेंककर पत्तियों से ढक दिया। छात्र के पिता ने युवक पर शक जताते हुए तहरीर दी तो पुलिस ने बुधवार की रात हत्यारोपी को गिरफ्तार करके शव बरामद किया है।
घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कुकर्म के प्रयास की भी पुष्टि हुई है। अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम लालपुर निवासी रामप्रसाद किसान है। उसका इकलौता पुत्र प्रियांशू (सात साल) बंजरा प्राथमिक विद्यालय में कक्षा दो का छात्र था। रामप्रसाद ने बताया कि मंगलवार की शाम बेटा प्रियांशू रामनगर मजरा सैयापुर निवासी सुनील पुत्र रामअवतार के साथ घेरवा बाजार गया था।
छात्र की लाश मिलने के बाद पहुंचे गांव वाले
- फोटो : अमर उजाला
सिंघाड़े लेने जाने के दौरान प्रियांशू की किसौरा तालाब के पास रहने वाले सुनील से पहचान हुई थी। बाजार से नहीं लौटने पर प्रियांशू की काफी तलाश की गई लेकिन उसका पता नहीं चला। इस पर उसने सुनील पर अपहरण का शक जताते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बुधवार की रात सुनील को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
घटनास्थल पर पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
सुनील ने बताया कि उसने मंगलवार की रात ही शोर मचाने पर प्रियांशू की हत्या उसके ही बनियान से गला दबाकर कर दी और शव को ग्राम लालपुर में किसौरा तालाब के निकट यूकेलिप्टस के बाग में गड्ढा खोदकर दफन कर दिया। पुलिस हत्यारोपी को लेकर मौके पर पहुंची और बताए स्थान से प्रियांशू का शव बरामद किया गया। एसपी आलोक प्रियदर्शी और एएसपी पूर्वी कुंवर ज्ञानंजय सिंह भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पुलिस एवं अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
अतरौली के प्रभारी निरीक्षक उमाशंकर उत्तम ने बताया कि कुछ माह पहले सुनील उन्नाव जनपद के अचलगंज थाना क्षेत्र के एक गांव से लड़की को प्रेम प्रसंग में साथ ले आया था। लड़की के परिजनों ने सुनील को नसीहत दी थी कि कोई काम धंधा करे और रोजगार मिल जाने पर शादी कर देंगे। इसी के कारण उसने प्रियांशू का अपहरण किया, लेकिन पोल खुलने की डर से बच्चे की हत्या कर दी।