फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

छेड़खानी से नाराज छात्रा ने शिक्षक को बीच सड़क पर चप्पलों से पीटा, देखें तस्वीरें

Sun, 09 Aug 2020 06:31 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 09 Aug 2020 06:31 PM IST
विज्ञापन
Student beaten teacher who was flirting in mahoba
छात्रा ने शिक्षक को पीटा - फोटो : अमर उजाला
महोबा जिले के एक मोहल्ले में संचालित कोचिंग सेंटर में छात्रा को बुलाकर छेड़खानी करना शिक्षक को महंगा पड़ गया। छात्रा ने शिक्षक को बीच सड़क पर चप्पलों और लात-घूसों से पीटा। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया।
Student beaten teacher who was flirting in mahoba
छात्रा ने शिक्षक को पीटा - फोटो : अमर उजाला
लोग छात्रा के साहस की सराहना की हैं। कचहरी के समीप एक कोचिंग सेंटर संचालित है। जहां छात्राएं कोचिंग पढ़ने के लिए जाती है। चार माह पूर्व कोचिंग संचालक ने एक छात्रा का एडमीशन कराने के नाम पर कुछ शैक्षिक अभिलेख रख लिए थे।
Student beaten teacher who was flirting in mahoba
छात्रा ने शिक्षक को पीटा - फोटो : अमर उजाला
कोरोना संक्रमण के चलते कोचिंग का संचालन न होने पर छात्रा ने कई बार अभिलेख वापस करने को कहा लेकिन अभिलेख नहीं दिए। शुक्रवार को शिक्षक ने छात्रा को फोन कर अभिलेख ले जाने की बात कहते हुए कोचिंग बुलाया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Student beaten teacher who was flirting in mahoba
छात्रा ने शिक्षक को पीटा - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान शिक्षक ने छेड़खानी कर दी। छात्रा ने किसी तरह बाहर निकलकर परिजनों को फोन से घटना की सूचना दी। परिजन व परिवार की युवतियां मौके पर पहुंच गईं।  घटना से नाराज छात्रा व परिवार की युवती ने शिक्षक की चप्पलों व लात-घूसों से पिटाई कर दी।

 
विज्ञापन
Student beaten teacher who was flirting in mahoba
छात्रा ने शिक्षक को पीटा - फोटो : अमर उजाला
घटना के दौरान लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। तमाम लोगों ने शिक्षक की मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में अपलोड कर दिया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने आरोपी शिक्षक को हिरासत में ले लिया और कोतवाली लाई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed