{"_id":"6015aea5f68efa596b6fe6ca","slug":"strange-decision-dig-closed-police-chowki-after-attack-on-police-post","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अजब-गजब फैसला: डंपर की टक्कर से महिला की मौत के बाद ग्रामीणों ने चौकी में लगाई थी आग, डीआईजी ने बंद की चौकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजब-गजब फैसला: डंपर की टक्कर से महिला की मौत के बाद ग्रामीणों ने चौकी में लगाई थी आग, डीआईजी ने बंद की चौकी
Sun, 31 Jan 2021 02:48 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 31 Jan 2021 02:48 AM IST
विज्ञापन
इसी पुलिस चौकी में लगाई थी आग
- फोटो : amar ujala
डंपर से कुचलकर महिला माया पाल (45) की मौत के बाद बिधनू थाना क्षेत्र की जिस कुरिया चौकी में भीड़ ने आग लगा दी थी, उस चौकी को ही पुलिस अधिकारियों ने बंद कर दिया है। डीआईजी डॉ. प्रीतिंदर सिंह का यह अजीबोगरीब निर्णय किसी के गले नहीं उतर रहा है।
पुलिस पर हमला कर चौकी-डंपर फूंके थे
- फोटो : amar ujala
कोई समस्या होने पर क्षेत्रीय लोगों को अब सनिगवां, न्यू आजाद नगर चौकी या बिधनू थाने जाना होगा। गुरुवार शाम को हुए हादसे के बाद जुटे सैकड़ों ग्रामीणों ने चौकी में आग लगा दी थी। पुलिसकर्मियों पर पत्थर भी बरसाए थे। पुलिस केस दर्ज कर मामले में कार्रवाई कर रही है। इस बीच शनिवार से पुलिस चौकी बंद कर दी गई है। मतलब यहां के लोगों को अब पुलिस की मदद लेने के लिए दूर दराज जाना होगा। बिधनू थाने और कुरिया की दूरी करीब 15 किमी है।
आग बुझाते दमकल कर्मी
- फोटो : amar ujala
कानपुर के बिधनू में गुरुवार शाम खनन में लगे डंपर से कुचलकर महिला की मौत के बाद बवाल हो गया था। 250 से 300 लोगों की भीड़ ने डंपर के अवैध खनन में लगे होने का आरोप लगाकर कुरिया पुलिस चौकी पर हमला बोलकर पथराव किया था। चौकी में आग लगा दी थी। इससे फर्नीचर और बाइकें जलकर राख हो गईं थी। बाहर खड़े तीन डंपरों को भी फूंक दिया। पुलिसकर्मियों पर पथराव किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
डंपर में लगाई आग
- फोटो : amar ujala
इसमें एक दीवान जख्मी हो गया। सूचना पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ा। डेढ़ घंटे चले बवाल के बाद लोग शांत हुए। तब पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बिधनू के कुल्हौली गांव निवासी माया पाल (45) बुधवार को अपने मायके घुरुआखेड़ा गई थीं। गुरुवार शाम करीब छह बजे वो बुआ के बेटे चंद्रशेखर के साथ बाइक से ससुराल लौट रही थीं।
विज्ञापन
रोते बिलखते मृतका के परिजन
- फोटो : amar ujala
सड़क हादसे में पुलिस की किसी भी तरह की लापरवाही नहीं थी। इसके बावजूद भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया और चौकी में आगजनी की। इससे लगता है कि लोगों को पुलिस की जरूरत नहीं है। इसलिए चौकी खत्म कर दी गई है। सामान्य पुलिस की गश्त इलाके में की जाएगी। बाकी की कार्रवाई बिधून थाने से होगी।
डॉ. प्रीतिंदर सिंह, डीआईजी कानपुर
डॉ. प्रीतिंदर सिंह, डीआईजी कानपुर