{"_id":"5be6fb86bdec22698f4cc291","slug":"storyteller-devki-nahdan-maharaj-statement-about-ram-mandir","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कथा वाचक देवकीनंदन महाराज ने एसटी\/एसटी एक्ट और राममंदिर को लेकर दिया ये बड़ा बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कथा वाचक देवकीनंदन महाराज ने एसटी/एसटी एक्ट और राममंदिर को लेकर दिया ये बड़ा बयान
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 11 Nov 2018 08:21 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कथा वाचक देवकीनंदन महाराज ने कहा कि केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार के रहते यदि अयोध्या में राम मंदिर नहीं बन पाया तो भविष्य में यह संभव नहीं होगा। उन्होंने कहा कि श्रीराम मंदिर का निर्माण होने से समाज में समृद्घि आएगी, समरसता बढ़ेगी। रामराज्य तो तभी होगा जब श्रीराम अयोध्या में विराजेंगे। वह रविवार से मोतीझील में कथा कहने आ रहे हैं।
डेमो पिक
फोन पर हुई बातचीत में देवकीनंदन महाराज ने कहा कि हिंदू समाज को एकजुट करने का यह उचित समय है। मोदी और योगी की सरकार ऐसा करने में सक्षम है। जनभावना मंदिर के साथ है, ऐसे में सरकार को जनता की भावनाओं को देखते हुए काम करना चाहिए।
डेमो पिक
पिछले दिनों केंद्र सरकार के एससी/एसटी आरक्षण को बढ़ावा देने के विरोध में उन्होंने मध्य प्रदेश में जमकर आंदोलन चलाया था। इस संबंध में जब उनसे पूछा गया कि क्या वह अपने इस अभियान को दूसरे प्रदेश में भी शुरू करेंगे तो वह चुप हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमो पिक
इस मसले पर उन्होंने कोई राय जाहिर नहीं की। कहा कि वह रविवार को कानपुर आ रहे हैं, वहां लोगों से बातचीत करेंगे। देश और समाज में सौहार्द बनाने के लिए जो कुछ उनसे बन पड़ेगा करेंगे।
विज्ञापन
डेमो पिक
11 से 16 नवंबर तक चलने वाली कथा को लेकर मोतीझील में तैयारी पूरी हो चुकी है।