{"_id":"5bd58e8ebdec22722526d31e","slug":"story-about-bollywood-connection-of-moin-quraishi-and-his-daughter-actress-pernia-qureshi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'सीबीआई को चकरघिन्नी' बनाने वाले कुरैशी की बेटी है बॉलीवुड एक्ट्रेस, बीवी पाकिस्तानी अदाकारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'सीबीआई को चकरघिन्नी' बनाने वाले कुरैशी की बेटी है बॉलीवुड एक्ट्रेस, बीवी पाकिस्तानी अदाकारा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 29 Oct 2018 08:30 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
सीबीआई की नाक में दम करने के बाद तीन अफसरों की 'बलि' लेने वाले मीट कारोबारी मोइन कुरैशी मांस के धंधे के अलावा अपना पैसा पॉलिटिकल पार्टियों के चंदे और फिल्म प्रोडक्शन में भी लगाता था। मोइन की बेटी परनिया कुरैशी बॉलीवुड एक्ट्रेस और टॉप फैशन स्टाइलिस्ट है। केवल यही नहीं मोइन कुरैशी की पत्नी नसरीन पाकिस्तानी अदाकारा रह चुकी है। वह अपनी लग्जरी लाइफ स्टाइल की वजह से कई बार सुर्खियों में आई है।
डेमो पिक
कानपुर का मोइन कुरैशी पहली बार चर्चा में तब आया जब उसकी बेटी परनिया कुरैशी की शादी सीए अर्जुन प्रसाद से हुई, साल 2011 में हुई इस शादी में पानी की तरह पैसा बहाया गया था, जिसमें देश-विदेश के कई बड़े लोग शामिल हुए थे, ये शादी जांच के घेरे में थी। इसी शादी में मोइन ने पाकिस्तानी गायक राहत फतेह अली खान को गाने के लिए बुलाया था, जो वापसी के वक्त, दिल्ली एयरपोर्ट पर 56 लाख विदेशी मुद्रा के साथ पकड़े गए थे।
सीबीआई अफसरों की 'बलि' लेने वाले मीट कारोबारी मोइन कुरैशी का पाकिस्तान और बॉलीवुड कनेक्शन
सीबीआई अफसरों की 'बलि' लेने वाले मीट कारोबारी मोइन कुरैशी का पाकिस्तान और बॉलीवुड कनेक्शन
डेमो पिक
इसके बाद सात अगस्त 2015 को मुजफ्फर अली की फिल्म 'जानिसार' रिलीज हुई। इस फिल्म में लीड रोल परनिया ने किया था, इस फिल्म में इमरान अब्बास नकवी हीरो थे। फिल्म एक पीरियड ड्रामा थी जो बॉक्स ऑफिस पर चल नहीं पाई। कहा जाता है कि इस फिल्म में पैसा मोइन ने ही लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमो पिक
हॉट फोटोशूट की वजह से चर्चा में रहीं परनिया
इसके बाद मोइन कुरैशी की बेटी अपने हॉट फोटोशूट की वजह से भी चर्चा में रहीं, लोगों ने कहा कि फिल्म नहीं चली इसलिए वो ये सब कर रही हैं। परनिया स्टाइलिस्ट के तौर पर फिल्म 'आयशा' के लिए काम कर चुकी हैं।

पाकिस्तानी हीरोइन से की शादी
मोइन कुरैशी की बीवी नसरीन की बात करें तो वह पाकिस्तानी मूल की हैं। शादी से पहले नसरीन पाकिस्तान की अदाकारा थीं। कई छोटी फिल्मों और ड्रामा में रोल किए। फिर बाद में भारतीय मीट कारोबारी मोइन कुरैशी के संपर्क में आईं तो शादी हुई। पेशे से फैशन डिजाइनर बेटी परनिया कुरैशी का जन्म भी कराची में ही हुआ था। बीवी नसरीन अपनी लक्जरी लाइफ स्टाइल के लिए भी जानी जाती है।