{"_id":"5f4e64f68ebc3e53973bb1ee","slug":"stoned-in-sp-bjp-supporters-during-ldb-polling-in-kannauj-so-injured","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कन्नौज: एलडीबी मतदान के दौरान सपा-भाजपा समर्थकों में पथराव, एसओ घायल, डीएम और एसपी ने पहुंचकर संभाला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौज: एलडीबी मतदान के दौरान सपा-भाजपा समर्थकों में पथराव, एसओ घायल, डीएम और एसपी ने पहुंचकर संभाला मोर्चा
Tue, 01 Sep 2020 09:04 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 01 Sep 2020 09:04 PM IST
विज्ञापन
मतदान के दौरान सपा-भाजपा समर्थकों में पथराव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक के शाखा प्रतिनिधि पद पर मतदान के दौरान सपा और भाजपा समर्थकों में भिड़ंत हो गई। दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ। इससे हालात तनावपूर्ण हो गए। पथराव देख पुलिसकर्मी पीछे आ गए। करीब आधा घंटे तक पथराव में ठठिया थाना प्रभारी राजकुमार सिंह घायल हो गए।
मतदान के दौरान सपा-भाजपा समर्थकों में पथराव
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान मतदान प्रक्रिया बंद हो गई। डीएम और एसपी ने पहुंच कर मोर्चा संभाला। इसके बाद मतदान प्रक्रिया शुरू कराई गई। हंगामे के बीच दो बार मतदान बंद हुआ। उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक की शाखा कन्नौज ग्वाल मैदान और छिबरामऊ में सपा प्रत्याशियों के नामांकन पत्र खारिज हो गए थे।
गुरसहायगंज शाखा में निर्विरोध चुनाव हुआ। मंगलवार को तिर्वा शाखा में सुबह 10 बजे से मतदान शुरू हुआ। यहां भाजपा से भरतपाल, सपा से विजय द्विवेदी, निर्दलीय दिगंबर सिंह, दिग्विजय सिंह और सुरेश चंद्र मैदान में हैं। मतदान के दौरान सदर विधायक अनिल दोहरे और सपा नेता नवाब सिंह यादव समर्थकों के साथ मौके पर पहुंच गए।
गुरसहायगंज शाखा में निर्विरोध चुनाव हुआ। मंगलवार को तिर्वा शाखा में सुबह 10 बजे से मतदान शुरू हुआ। यहां भाजपा से भरतपाल, सपा से विजय द्विवेदी, निर्दलीय दिगंबर सिंह, दिग्विजय सिंह और सुरेश चंद्र मैदान में हैं। मतदान के दौरान सदर विधायक अनिल दोहरे और सपा नेता नवाब सिंह यादव समर्थकों के साथ मौके पर पहुंच गए।
मतदान के दौरान सपा-भाजपा समर्थकों में पथराव
- फोटो : अमर उजाला
सपा नेताओं ने प्रशासनिक अधिकारियों की मिलीभगत से सपा के पक्ष में वोट डालने पहुंचे मतदाताओं की पर्ची फाड़ने के साथ बगैर वोट डाले मतदान केंद्र से भगाने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सपा नेता और समर्थक नारेबाजी करने लगे। माहौल बिगड़ा तो भाजपा और सपा के समर्थक आमने-सामने हो गए।
दोनों पक्षों से पथराव शुरू हो गया। पथराव शुरू होते ही भगदड़ मच गई। पुलिसकर्मियों ने इधर-उधर भागकर जान बचाई। पथराव में फंसकर ठठिया थाना प्रभारी राजकुमार सिंह घायल हो गए। पुलिस बल ने किसी तरह पथराव कर रहे लोगों को शांत कराया।
दोनों पक्षों से पथराव शुरू हो गया। पथराव शुरू होते ही भगदड़ मच गई। पुलिसकर्मियों ने इधर-उधर भागकर जान बचाई। पथराव में फंसकर ठठिया थाना प्रभारी राजकुमार सिंह घायल हो गए। पुलिस बल ने किसी तरह पथराव कर रहे लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
मतदान के दौरान सपा-भाजपा समर्थकों में पथराव
- फोटो : अमर उजाला
सपा नेताओं ने डीएम और एसपी से फोन कर मतदान में धांधली की शिकायत की। अधिकारियों ने शिकायत पर ध्यान नहीं दिया तो सपाई धरने पर बैठ गए। इससे तिर्वा-कन्नौज रोड बंद हो गया। सपा नेताओं ने प्रशासन व प्रदेश सरकार के विरोध में नारेबाजी शुरू कर दी।
डीएम राकेश कुमार मिश्रा और एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह पहुंच गए। अधिकारियों ने बंद मतदान प्रक्रिया शुरू कराई। इस दौरान सपा नेताओं की डीएम और एसपी से नोकझोंक भी हुई। सपा नेता नवाब सिंह यादव ने बताया कि भाजपा के नेताओं ने खुलेआम पर्ची फाड़कर मतदाताओं को वोट डालने नहीं दिया।
डीएम राकेश कुमार मिश्रा और एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह पहुंच गए। अधिकारियों ने बंद मतदान प्रक्रिया शुरू कराई। इस दौरान सपा नेताओं की डीएम और एसपी से नोकझोंक भी हुई। सपा नेता नवाब सिंह यादव ने बताया कि भाजपा के नेताओं ने खुलेआम पर्ची फाड़कर मतदाताओं को वोट डालने नहीं दिया।
विज्ञापन
मतदान के दौरान सपा-भाजपा समर्थकों में पथराव
- फोटो : अमर उजाला
डीएम ने बताया कि मतदान प्रक्रिया निष्पक्ष ढंग से संपन्न हुई है। उपद्रव करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान भाजपा विधायक कैलाश राजपूत और भाजपा नेता वीर सिंह भदौरिया भी समर्थकों के साथ मौजूद रहे।
पूर्व सांसद और पूर्व विधायक में हुई नोकझोंक
मतदान प्रक्रिया के दौरान सपा नेता और पूर्व सांसद रामबक्स वर्मा और भाजपा नेता पूर्व विधायक अरविंद प्रताप सिंह के बीच जमकर नोकझोंक हुई। दोनों लोगों ने एक दूसरे पर मतदान प्रभावित करने का आरोप लगाया। दोनों नेताओं के बीच नोकझोंक होती देख दोनों के खेमों के लोग पहुंच गए। इससे हाथापाई की नौबत आ गई। पुलिसकर्मियों ने दोनों लोगों को शांत कराया।