फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अगर शादी में बजा डीजे ताे नहीं पढ़ा जाएगा निकाह

Thu, 21 Dec 2017 05:32 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 21 Dec 2017 05:32 PM IST
विज्ञापन
statement about marriage in islam
डेमो पिक

हर लड़की का ख्वाब हाेता है क‌ि उसकी शादी बड़ी धूम धाम के साथ हाे। बैंड बाजा बारात अाैर डीजे की धुनाें के बीच वाे अपने हम सफर काे चुने पर शर‌िया कानून के तहत अगर शादी में डीजे या नाचगाना हाे ताे न‌िकाह नहीं पढ़ा जाना चाह‌िये। यह बात कारी इम्तियाज अहमद महमूदी ने कही। 



 

डीजे या नाचगाना हो वहां निकाह नहीं पढ़ाना चाहिए

statement about marriage in islam
डेमो पिक
तंजीम बरेलवी उलेमा-ए-अहले सुन्नत की ओर से सुजातगंज में जश्ने गौसुलवरा व इस्लाहे मुआशरा का पहला जलसा हुआ। इसमें गौस-ए-आजम शेख मुहिउद्दीन अब्दुल कादिर जीलानी की बारगाह में खिराजे अकीदत पेश की गई। कारी इम्तियाज अहमद महमूदी ने कहा कि जिस शादी में डीजे या नाचगाना हो, वहां किसी भी काजी को निकाह नहीं पढ़ाना चाहिए।


 

यह काम शरीअत के खिलाफ है

statement about marriage in islam
डेमो पिक
यह काम शरीअत के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि गौस-ए-आजम वलियों के सरदार है। उन्होंने 40 साल तक इशा की नमाज में वजू कर फजर की नमाज अदा की। वह शरीअत पर पाबंद थे। तंजीम के अध्यक्ष हाफिज व कारी सैयद मोहम्मद फैसल जाफरी, जामिया महदूमिया सिराजुल उलूम चंदारी के शेखुल हदीस मुफ्ती मोहम्मद कासिम रजा अमजदी ने जलसे को खिताब किया। ​


 
विज्ञापन
विज्ञापन

शरीयत जिसे शरीया कानून और इस्लामी कानून भी कहा जाता है

statement about marriage in islam
डेमो पिक
शरीयत में बहुत से विषयों पर मत है जैसे कि स्वास्थ्य, खानपान, पूजा विधि, व्रत विधि, विवाह, जुर्म, राजनीति, अर्थव्यवस्था इत्यादि। शरीयत जिसे शरीया कानून और इस्लामी कानून भी कहा जाता है। यह इस्लाम में धार्मिक कानून का नाम है। 


 
विज्ञापन

शरीयत के अनुसार न्याय करने वाले पारम्परिक न्यायाधीशों को 'काजी' कहा जाता है

statement about marriage in islam
डेमो पिक
शरीयत के अनुसार न्याय करने वाले पारम्परिक न्यायाधीशों को 'काजी' कहा जाता है। इस्लाम के अनुयायियों के लिए शरीयत इस्लामी समाज में रहने के तौर-तरीकाें, नियमों और कायदों के रूप में कानून की भूमिका निभाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed