फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सीएम योगी का मखौल उड़ाने वाले एसएसआई के साथ हुआ कुछ ऐसा

Sun, 21 May 2017 08:16 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 21 May 2017 08:16 PM IST
विज्ञापन
ssp action on cm yogi joke by ssi
सीएम योगी आद‌ित्यनाथ

वर्दी का रौब दिखाकर पब्लिक के सामने ही एक एसएसआई ने सीएम योगी आदित्यनाथ का मखौल उड़ा दिया। इसका पता जब भाजपा नेताओं को चला तो मामला रायते की तरह फैल गया। अाखिर एसएसपी सोनिया सिंह को बड़ा एक्शन लेना ही पड़ा।  मामला यूपी के कानपुर शहर का है। 

ssp action on cm yogi joke by ssi
सीएम योगी आद‌ित्यनाथ

सीएम योगी आदित्यनाथ का मखौल उड़ाना काकादेव थाने के वरिष्ठ उपनिरीक्षक (एसएसआई) रामवीर यादव को भारी पड़ गया। भाजपा के नगर अध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी की शिकायत पर एसएसपी सोनिया सिंह ने एसएसआई को लाइन हाजिर कर दिया है। 

ssp action on cm yogi joke by ssi
सीएम योगी आद‌ित्यनाथ

काकादेव निवासी छात्र संजय श्रीवास्तव की बाइक चेकिंग के दौरान पिछले दिनों काकादेव पुलिस ने पकड़ ली थी। वह हेलमेट नहीं लगाए था। बताया गया कि भाजपा से जुड़े तमाम लोग संजय की पैरवी में थाने गए थे। आरोप है कि एसएसआई रामवीर ने सार्वजनिक रूप से कार्यकर्ताओं से कहा कि बाइक सीएम योगी से छुड़वा लो, उनसे हमारी शिकायत कर दो यह कहकर उनका मखौल भी उड़ाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
ssp action on cm yogi joke by ssi
सीएम योगी आद‌ित्यनाथ

साथ ही कार्यकर्ताओं को अपमानित भी किया था। इसकी शिकायत मैथानी ने एसएसपी से की थी। शनिवार को सीएम के आगमन के वक्त मैथानी ने एसएसपी से कार्रवाई के बारे में पूछा। मैथानी के मुताबिक एसएसपी ने एसएसआई को लाइन हाजिर करने की बात कही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed