फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सीएम योगी को बांदा में सुनने को मिलीं ये खरी-खरी बातें

Sun, 21 May 2017 01:23 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 21 May 2017 01:23 PM IST
विज्ञापन
cm yogi in banda hospital
मुख्यमंत्री याेगी अादित्यनाथ
सीएम योगी आदित्यनाथ को बांदा में खरी-खरी बातें सुनने को मिलीं। जिस शख्स ने सीएम को खरी-खरी सुनाई उसकी सच्चाई जानकर सीएम कुछ भी बोल न सके। दरअसल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को बांदा जिले का निरीक्षण करने पहुंचे थे।
cm yogi in banda hospital
सीएम योगी आद‌ित्यनाथ

मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद योगी आदित्यनाथ आज दूसरी बार बुंदेलखंड के दौरे पर हैं। शनिवार को सुबह 10:50 बजे उन्होंने बांदा जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने मरीजों से अस्पताल की व्यवस्थाएं जानीं। 

cm yogi in banda hospital
सीएम योगी आद‌ित्यनाथ
बांदा जिला अस्पताल में भर्ती मरीज विनोद (काल्पनिक नाम) ने सीएम योगी के सवालों का खरा-खराब जवाब दिया। जिसे सुनकर सीएम योगी आदित्यनाथ सन्न रह गए। मरीज ने सीएम से कहा कि ‘प्रायोजित मुआयने से कोई भला नहीं होने वाला। ऐसे तो सच्चाई कभी सामने नहीं आयेगी। आपके आने से कुछ घंटे पहले ही यहां सब कुछ ठीक कर दिया गया। आप के जाने के बाद फिर से सब कुछ वैसा का वैसा ही हो जायेगा। ’
विज्ञापन
विज्ञापन
cm yogi in banda hospital
सीएम योगी आद‌ित्यनाथ
मरीज की बातें सुनने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आगे से ऐसा ही किया जाएगा। अब औचक निरीक्षण करने आया करेंगे। मरीज की शिकायत पर उन्होंने चिकित्सा अधीक्षक को जमकर फटकार लगाई और जल्द से जल्द व्यवस्थाएं अच्छी करने के आदेश दिए। 
विज्ञापन
cm yogi in banda hospital
सीएम योगी आद‌ित्यनाथ
बांदा जिले की की समीक्षा बैठक में सीएम ने पेयजल समस्या पर अफसरों को फटकारा। हैण्डपम्प फेल होने के आंकड़े देखकर सीएम ने गुस्साते हुए अधिकारियों से कहा कि आंकड़ों में जो ये अंतर आ रहा है उसे तुरंत सुधारो और खुद भी सुधर जाओ वरना दुरुस्त कर दूंगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed