फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: सपा नेता के इशारे पर खेला गया था खूनी खेल, ताबड़तोड़ गोलियों से हुई थी भाई बहन की मौत, चार्जशीट दाखिल

Sat, 13 Jun 2020 06:48 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 13 Jun 2020 06:48 PM IST
विज्ञापन
SP MLC charge sheet against Kamlesh Pathak and his brothers
सपा नेता के इशारे पर औरैया में हुआ था खूनी संघर्ष - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश में औरैया के नारायनपुर मोहल्ले में पंचमुखी मंदिर परिसर में 15 मार्च को दिनदहाड़े पुलिस की मौजूदगी में अधिवक्ता मंजुल चौबे व उनकी बहन की गोली मारकर हत्या करने के आरोप में दो भाइयों सहित गिरफ्तार सपा एमएलसी कमलेश पाठक व अन्य आरोपियों के विरुद्ध पुलिस ने चार्जशीट न्यायालय में दाखिल कर दी है।


 
SP MLC charge sheet against Kamlesh Pathak and his brothers
औरैया में खूनी संघर्ष, हुई थी भाई बहन की मौत - फोटो : अमर उजाला
दोहरे हत्याकांड के लिए पुलिस ने कुल 11 आरोपियों के विरुद्ध हत्या व कई धाराओं में तथा दूसरे मुकदमे में पुलिस की मौजूदगी में फायरिंग व प्राणघातक हमले की धारा 307 में कमलेश पाठक व उनके सरकारी गनर सहित 13 लोगों के विरुद्ध चार्जशीट दाखिल की गई है। दोहरे हत्याकांड की विवेचना कर रही कोतवाली पुलिस ने जेल में निरुद्ध सभी आरोपियों के विरुद्ध चार्जशीट कोर्ट में प्रस्तुत कर दी है।

 
SP MLC charge sheet against Kamlesh Pathak and his brothers
पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट - फोटो : अमर उजाला
दोहरे हत्याकांड की धारा 302 व अन्य में सपा नेता कमलेश पाठक उनके दो भाई संतोष पाठक (पूर्व ब्लाक प्रमुख), रामू पाठक, कुलदीप अवस्थी उर्फ पप्पू, विकल्प अवस्थी, कथा वाचक राजेश शुक्ला, शिवम अवस्थी, आशीष दुबे, चालक लवकुश सविता, रविंद्र उर्फ लला चौबे तथा कमलेश पाठक का गनर (सरकारी) अवनीश के विरुद्ध चार्जशीट प्रस्तुत की गई है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
SP MLC charge sheet against Kamlesh Pathak and his brothers
आरोपी सपा नेता कमलेश पाठक - फोटो : अमर उजाला
वहीं दूसरे मुकदमे में पुलिस ने प्राणघातक हमले की धारा 307 व अन्य में उक्त आरोपियों के अलावा हरगोविंद और सच्चिदानंद सहित 13 के विरुद्ध चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की है। इस दूसरे मामले में आधा दर्जन लोगों के विरुद्ध विवेचना भी दिखाई गई है, जिनके नाम पुलिस के समक्ष प्रकाश में आए हैं।

 
विज्ञापन
SP MLC charge sheet against Kamlesh Pathak and his brothers
मंजुल की बहन सुधा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा आयुध अधिनियम के तहत दर्ज किए गए मामलों में पहले ही चार्जशीट लग चुकी है। शुक्रवार को सीजेएम डॉ. सुरेश कुमार की कोर्ट में आई इन चार्जशीटों का कोर्ट ने संज्ञान लेते हुए अग्रिम कार्रवाई के लिए 25 जून निश्चित की है। कोरोना संक्रमण के चलते जेल में निरुद्ध सभी आरोपियों की वीडियो कांफ्रेसिंग द्वारा पेशी सुनिश्चित की जाती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed