{"_id":"5ee3a8cc8ebc3e42e4639c18","slug":"fake-teacher-anamika-shukla-case-police-laid-siege-for-arrest","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फर्जी शिक्षिका प्रकरण: अनामिका उर्फ बबली की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की घेराबंदी, परिवार सहित फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी शिक्षिका प्रकरण: अनामिका उर्फ बबली की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की घेराबंदी, परिवार सहित फरार
Fri, 12 Jun 2020 10:59 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 12 Jun 2020 10:59 PM IST
विज्ञापन
बीएसए कार्यालय में अनामिका शुक्ला से पूछताछ करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात जिले के रसूलाबाद कस्बे में अनामिका उर्फ चंदनपुरवा की बबली की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने घेरेबंदी की है। वह परिवार समेत फरार है। प्रदेश के 25 विद्यालयों में पढ़ाने वाली अनामिका के बैंक खाते में लगी फोटो चंदनपुरवा की बबली से मिलती है। इसलिए अलीगढ़ पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए जिले में डेरा में डाले है।
फर्जी शिक्षिका अनामिका शुक्ला प्रकरण
- फोटो : अमर उजाला
उधर, क्षेत्रीय कार्यालय कानपुर से आई टीम ने सेंट्रल बैंक में अनामिका शुक्ला के नाम से खोला गया खाता सीज कर दिया है। खाते से संबंधित अभिलेख टीम अपने साथ ले गई है। अनामिका शुक्ला उर्फ सुप्रिया का बैंक खाता रसूलाबाद की सेंट्रल बैंक में मिला है। अलीगढ़ पुलिस ने जांच करते हुए खाते के कागजातों में लगी फोटो ग्रामीणों को दिखाई तो उसकी पहचान रसूलाबाद के चंदनपुरवा निवासी राहुल उर्फ हरिओम की पत्नी बबली के रूप में हुई।
अनामिका शुक्ला
- फोटो : अमर उजाला
बबली अपने परिवारीजनों के साथ फरार है। पुलिस को उसके घर में ताला लगा मिला है। पुलिस उसके मायके रूरा भदरा गांव में भी तलाश कर रही है। दरोगा शहवीर सिंह ने बताया कि बबली के संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। उधर, रसूलाबाद सेंट्रल बैंक के मैनेजर आरके कोहली ने बताया कि क्षेत्रीय कार्यालय कानपुर से शुक्रवार को टीम आई थी। अनामिका शुक्ला का खाता सीज करके अभिलेख अपने साथ ले गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षिका अनामिका शुक्ला
- फोटो : अमर उजाला
एटीएम से करती रही लेनदेन
अनामिका शुक्ला के नाम से अलीगढ़ के जिबौली कस्तूरबा विद्यालय में नौकरी करने वाली चंदनपुर की बबली भी शातिर निकली। खाता खुलवाने से लेकर लेनदेन करने तक वह बैंक जाने से बचती रही। बैंक की ओर से पुलिस को दिए गए विवरण के अनुसार बबली ने बैंक जाकर कभी लेनदेन नहीं किया है। वह एटीएम के माध्यम से ही रुपये निकालती रही है।

अनामिका शुक्ला मामला
- फोटो : अमर उजाला
स्कूल से मांगे गए मूल अभिलेख
अमरौधा ब्लाक के गौर गांव स्थित कस्तूरबा विद्यालय के सभी कर्मचारियों के मूल अभिलेख मांगे गए हैं। बीएसए सुनील दत्त ने तीन दिन के अंदर सभी को मूल अभिलेख कार्यालय में जमा करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद उनका बोर्ड से सत्यापन कराया जाएगा।