फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अखिलेश-मायावती को लगा पहली वोटिंग के बाद झटका, पूर्व मंत्री ने बसपा छाेड़ थामा भाजपा का दामन

Fri, 12 Apr 2019 05:38 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 12 Apr 2019 05:38 PM IST
विज्ञापन
sp bsp loss before lok sabha elections 2019
अखिलेश यादव और मायावती - फोटो : अमर उजाला
लोकसभा चुनाव 2019 के लिए उत्तर प्रदेश में सपा बसपा ने जीत दर्ज करने के लिए एक दूसरे का हाथ थामा है लेकिन 11 अप्रैल को देश की 91 सीटों पर हुई वोटिंग के ठीक बाद सपा बसपा गठबंधन को तगड़ा झटका लगा है। जिसका असर लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजों पर भी साफ नजर आएगा।


 

 

sp bsp loss before lok sabha elections 2019
अवधपाल सिंह हुए केसरिया थामा भाजपा का दामन
फर्रुखाबाद लोकसभा क्षेत्र में सपा बसपा के गठबंधन को जोर का झटका लगा है। अलीगंज के पूर्व विधायक और दुग्ध विकास मंत्री रहे अवधपाल यादव हाथी की सवारी से उतर कर भाजपा में शामिल हो गए हैं। इससे अलीगंज विधानसभा क्षेत्र में गठबंधन प्रत्याशी की पकड़ कमजोर हो सकती है। सूबे की बसपा सरकार में दुग्ध विकास मंत्री रहे अलीगंज के पूर्व विधायक और एटा जनपद में यादवों के बीच पैठ रखने वाले अवध पाल यादव ने बसपा छोड़ दी है।

 

sp bsp loss before lok sabha elections 2019
अवधपाल सिंह यादव भाजपा में शामिल

वह गुरुवार को भाजपा में शामिल हो गए। रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने दिल्ली में एक कार्यक्रम में उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई। गौरतलब है कि पूर्व विधायक अवधपाल यादव सपा बसपा गठबंधन से फर्रुखाबाद लोकसभा से टिकट मांग रहे थे। लेकिन पार्टी सुप्रीमो मायावती ने उन्हें टिकट नहीं देकर फर्रुखाबाद के पूर्व चेयरमैन व एमएलसी मनोज अग्रवाल को टिकट दिया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
sp bsp loss before lok sabha elections 2019
अवधपाल सिंह यादव (फाइल फोटो)

इसी को लेकर पूर्व मंत्री नाराज चल रहे थे। गुरुवार को सदस्यता ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि उनकी घर वापसी हुई है। वह पहले भी भाजपा में थे। वह इसी पार्टी से एमएलसी रह चुके हैं। कुछ दिन पहले उनसे गलती हुई थी जो वह हाथी पर सवार हो गए थे। पूर्व मंत्री के साथ ही उनके भाई व पूर्व एमएलसी चंद्र प्रताप सिंह यादव भी भाजपा में शामिल हो गए हैं। 
 

 

 

विज्ञापन
sp bsp loss before lok sabha elections 2019
अवधपाल सिंह यादव रक्षामंत्री के साथ (फाइल फाेटो)
अवधपाल यादव पूर्व विधायक होने के साथ ही अलीगंज क्षेत्र में अच्छी पकड़ रखते हैं। यादव लैंड कही जाने वाली इस विधान सभा क्षेत्र में उनका अपनी बिरादरी पर भी अच्छा असर है। उनके भाजपा में शामिल होने से जहां मुकेश राजपूत को इस विधानसभा क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करने की आस बढ़ेगी। वहीं गठबंधन प्रत्याशी अब महज सपा के नेताओं भरोसे ही रह जाएंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed