फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: एक दिन की बारिश, पुल में भरे पानी में डूबने से युवक की मौत, देखें स्मार्ट सिटी कानपुर का हाल

Sat, 15 Aug 2020 12:39 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 15 Aug 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
smart city: See the condition of smart city Kanpur in photos
स्मार्ट सिटी कानपुर - फोटो : amar ujala
स्मार्ट सिटी कानपुर के जूही खलवा पुल पर डूबकर एक की मौत हो गई। दरअसल, झमाझम बारिश से पुल लबालब भर गया था। दोपहर बाद जब पानी घटा तो एक शव पड़ा नजर आया। लोगों ने बताया कि शव रिक्शा चालक का है। उसे आसपास रिक्शा चलाते देखा गया है। पुल पर अचानक पानी भरने से वह डूब गया। सिटी को साउथ से जोड़ने वाला जूही खलवा पुल हर साल बारिश में लबालब भर जाता है।


 
smart city: See the condition of smart city Kanpur in photos
स्मार्ट सिटी कानपुर - फोटो : amar ujala
अक्सर यहां वाहन सवार फंस जाते हैं और डूबकर मौत हो जाती है। पिछले साल यहां एक पुरोहित यशोदानगर निवासी राजकुमार तिवारी की डूबने से मौत हो गई थी। गुरुवार दोपहर भी एक रिक्शा चालक (60) पुल में अचानक पानी भरने से डूब गया। इस पुल से जलभराव दूर करने के लिए नगर निगम के अधिशासी अभियंता (प्रोजेक्ट) आरके सिंह ने दो साल पहले पौने तीन करोड़ से सैंपवले बनवाया था लेकिन जलभराव से निजात नहीं मिल पाई। पौने तीन करोड़ रुपये पानी में क्यों बह गए, इसकी जांच तक नहीं हुई।

 
smart city: See the condition of smart city Kanpur in photos
स्मार्ट सिटी कानपुर - फोटो : amar ujala
जलभराव के कारण जनता को हुई परेशानी के मद्देनजर महापौर ने शाम को नगर निगम, जल कल, जल निगम के अफसरों को तलब किया। कहा कि बारिश हमेशा से होती रही है लेकिन गुरुवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमलता कटियार के कल्याणपुर स्थित घर पर सात फीट पानी भर गया। अन्य मोहल्लों में भी जलभराव से रोष है। यदि गलियों के नालों की सही से सफाई कराई जाती तो यह समस्या न होती।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
smart city: See the condition of smart city Kanpur in photos
रेलवे पुल के नीचे भरे पानी में डूबने से युवक की मौत - फोटो : amar ujala
रात में नहीं खोला सीसामऊ नाले का गेट 
जल निगम की लापरवाही के कारण सीसामऊ नाला उफना गया। रात में गेट ही नहीं खोला गया। इससे वीआईपी रोड नहर बन गई। खलासी लाइन, ग्वालटोली के घरों में पानी घुसने के बाद सुबह 7:00 बजे नाले का गेट खोला गया। इस लापरवाही की वजह से वीआईपी रोड पर सुबह एक कार बहने लगी। उसमें सवार दो लोगों को आसपास के लोगों ने निकाला। भैरवघाट चौराहा के पास से लेकर एल्गिन मिल तक जलभराव में कई वाहन फंसकर बंद हो गए।
 
विज्ञापन
smart city: See the condition of smart city Kanpur in photos
स्मार्ट सिटी कानपुर - फोटो : amar ujala
महापौर बोलीं, शहर की यह हालत देखकर दुखी हूं
बारिश थमने के बाद महापौर प्रमिला पांडेय ट्रैक्टर से शहर का मुआयना करने निकलीं। इसके बाद नगर निगम लौटकर अफसरों के साथ बैठक की। महापौर ने कहा कि लोगों की गृहस्थी और दुकानों में पानी भरा देखकर वे बहुत दुखी हैं। इशारों ही इशारों में उन्होंने अफसरों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े किए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed