{"_id":"5ac4e0ed4f1c1bc3618b576f","slug":"sister-in-law-murder-in-partition-dispute","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"देवर-भाभी में इस वजह से अक्सर होता था झगड़ा, गड़ासे से काट दी गर्दन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवर-भाभी में इस वजह से अक्सर होता था झगड़ा, गड़ासे से काट दी गर्दन
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 05 Apr 2018 08:25 AM IST
विज्ञापन
दादी-बाबा की गोद में मृतका के बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में सनसनी फैला देने वाली यह घटना यूपी के उन्नाव जिले के बिहार थानाक्षेत्र के गांव सराय मंगली की है। जहां देवर ने भाभी की गर्दन पर गड़ासे से किया वार किया। इसके बाद भाभी का लहूलुहान शव जमीन पर गिरते ही हत्यारोपी भाग निकला।
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
सराय मंगली गांव निवासी मंजू देवी (35) पत्नी छेदीलाल लोध का घर में रहने वाले देवर शिवेंद्र उर्फ नन्हकू पुत्र हुबलाल से करीब तीन साल से जमीन व घर के बंटवारे का विवाद चल रहा था। इसको लेकर आए दिन दोनों में झगड़ा होता था। मंजू का पति छेदीलाल मुंबई में नौकरी करता है।
जांच करते बिहार थानाध्यक्ष
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार सुबह मंजू का देवर शिवेंद्र से विवाद होने लगा। लगभग आधा घंटे तक मुहांचाही हुई। आवेश में शिवेंद्र ने मंजू पर गड़ासे से हमला कर दिया। मंजू की आधी गर्दन कट गई। वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गईं। मंजू ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हत्या के बाद शिवेंद्र मौके से भाग निकला। खून से लथपथ मंजू का शव देख ससुर हुबलाल व सास राजाना चीख मारकर रोने लगीं। हत्या की खबर से ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। घर के अंदर महिला की हत्या से पुलिस हरकत में आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
जांच करते बिहार थानाध्यक्ष
- फोटो : अमर उजाला
बिहार एसओ मो. अशरफ के अलावा सौ नंबर पुलिस गांव पहुंची। एसओ ने घटना की जानकारी सीओ को दी। सीओ विवेक रंजन राय फील्ड यूनिट के साथ गांव पहुंचे। परिजनों व ग्रामीणों से पूछताछ करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतका के ससुर हुबलाल ने हत्यारोपी बेटे के खिलाफ तहरीर दी।
पुलिस ने शिवेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। सीओ विवेकरंजन राय ने बताया कि पारिवारिक विवाद में देवर ने भाभी की हत्या की है। मुकदमा दर्ज कर हत्यारोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। मृतका के पति छेदीलाल को सूचना दे दी गई है। वह गांव आने के लिए मुंबई से निकल चुका है।
पुलिस ने शिवेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। सीओ विवेकरंजन राय ने बताया कि पारिवारिक विवाद में देवर ने भाभी की हत्या की है। मुकदमा दर्ज कर हत्यारोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। मृतका के पति छेदीलाल को सूचना दे दी गई है। वह गांव आने के लिए मुंबई से निकल चुका है।