फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दो युवक तांत्रिक बनकर आए, इसके बाद महिला के साथ जो हुआ वह 'फिल्मी सीन सा था'

Thu, 05 Apr 2018 08:24 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 05 Apr 2018 08:24 AM IST
विज्ञापन
two youngmen cheated more than two lakhs of rupees from woman
डेमो पिक
यूपी के कन्नौज जिले के तालग्राम क्षेत्र में दो युवक तांत्रिक बनकर आए और महिला को पहले कुछ ऐसी बातें बताई जो उसके साथ पहले घट चुकी थीं। इसके बाद दोनों ने महिला को विश्वास में लेकर जो खेल किया उससे महिला ही नहीं बल्कि पूरा इलाका हक्का बक्का रह गया। जानें क्या है पूरा मामला...


 
two youngmen cheated more than two lakhs of rupees from woman
डेमो पिक
थाना तालग्राम के किस्तियापुर निवासी रामदेवी पत्नी रामआसरे ने बताया उसके पति अशोक गंगवार मेमोरियल इंटर कालेज में चतुर्थ श्रेणी कर्मी है। दोपहर करीब डेढ़ बजे ताहपुर आर्यवर्त ग्रामीण बैंक से घर लौट रही थीं, तभी गांव के समीप श्रीराम अकादमी पब्लिक स्कूल के पास दो युवक बाइक लिए खड़े मिले।
 
two youngmen cheated more than two lakhs of rupees from woman
डेमो पिक

उहोंने बुलाया और हस्त रेखा देखकर भाग्य बताने की बात कही। हाथ पर एक गुलाब का फूल रखा और कहा तुम्हारे पति का तीन साल पहले एक्सीडेंट हो गया था, मरते-मरते बचे थे। बेटे-बेटियों की संख्या भी बताई और कहा कि तीन दिन में पति की मौत हो जाएगी। यह सुनकर वह परेशान हो गई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
two youngmen cheated more than two lakhs of rupees from woman
डेमो पिक
युवकों की बातों पर उसने भरोसा कर लिया और पति की जान बचाने के लिए उपाय पूछा। इस पर युवकों ने कहा कि तुम्हारे पास काफी जेवर हैं, उससे पूजा पाठ करना होगा और धन भी दूना हो जाएगा। विश्वास में आकर उसने घर से बिना किसी को बताए 60 ग्राम सोना, 750 ग्राम चांदी लाकर युवकों को गांव से बाहर सुनसान जगह में पूजा के लिए दे दी। युवकों ने आंख बंद कराकर आधे घंटे बैठने को कहा। जेवरों की थैली हाथ पर रख दी।


समय बीत जाने पर जब आंख खोली तो दोनों भाग चुके थे। हाथ में थैली भी नहीं थी। ठगी का पता चलने पर उसके होश उड़ गए। रोती हुई पति को घटना की जानकारी दी। मामले की जानकारी पुलिस को दी। ग्रामीणों ने घेराबंदी की पर युवकों का पता नहीं चला। महिला ने ढाई लाख के जेवर ले जाने की बात कही है। थाना प्रभारी निरीक्षक तारिक खान ने बताया तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। ठगों की हुलिया, उम्र, की जानकारी की गई है। ठगों की तलाश की जा रही है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed