{"_id":"5dc1a1278ebc3e5b635f103e","slug":"sikh-pilgrims-from-kanpur-arrived-at-gurdwara-nankana-sahib-in-pakistan-s","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान पहुंच कनपुरिया सिखों ने घूमे तीर्थ स्थल, वहां की खूबसूरत तस्वीरें आपका मन मोह लेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान पहुंच कनपुरिया सिखों ने घूमे तीर्थ स्थल, वहां की खूबसूरत तस्वीरें आपका मन मोह लेंगी
Tue, 05 Nov 2019 10:08 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 05 Nov 2019 10:08 PM IST
विज्ञापन
नानकाना साहिब पाकिस्तान
- फोटो : अमर उजाला
गुरुनानक देव महाराज के 550वें प्रकाशपर्व पर पाकिस्तान में ननकाना साहिब, गुरुद्वारा सच्चा सौदा, पंजा साहिब समेत पांच तीर्थों के दर्शन कर शहर के 33 श्रद्धालुओं का जत्था मंगलवार को अटारी बार्डर से होते हुए अमृतसर लौट आया।
पाकिस्तान गए कनपुरिए सिख
- फोटो : अमर उजाला
सभी श्रद्धालु बुधवार को शहर आ जाएंगे। बता दें कि शहर का यह जत्था श्रीगुरु सिंह सभा, लाटूश रोड के नेतृत्व में 31 अक्टूबर को रवाना हुआ था।
भारत पाकिस्तान बॉर्डर
- फोटो : अमर उजाला
इसमें देशभर से कुल 1102 श्रद्धालुओं को वीजा दिया गया था। हरविंदर सिंह लार्ड ने बताया कि पाकिस्तान केपंजाब प्रांत के गुरुद्वारों को रंगीन लाइटों से सजाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत पाकिस्तान बॉर्डर
- फोटो : अमर उजाला
गुरुनानक देव महाराज का 550वां प्रकाश पर्व 10,11 व 12 नवंबर को शहर में धूमधाम से मनाया जाएगा। प्रकाश पर्व पर 11 व 12 नवंबर को शहर के 100 चौराहों को फूलों व संदेशों से सजाया जाएगा।
विज्ञापन
पाकिस्तान में सिखों का तीर्थ स्थल
- फोटो : अमर उजाला
ताकि गुरु नानक देव महाराज के संदेशों को सिख समाज के अलावा भी जन-जन तक पहुंचाया जा सके। इस कार्य में सिख समाज के अलावा विभिन्न धार्मिक संस्थाओं, व्यापारिक संगठनों व सामाजिक संगठनों का सहयोग होगा।