{"_id":"5a9424cc4f1c1ba32a8b9911","slug":"shri-shri-ravishankar-in-kanpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"श्रीश्री रविशंकर ने व्हाट्सएप पर पूछे गए सवालों का दिया जवाब तो छा गया सन्नाटा, जानें आखिर ऐसा क्यों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीश्री रविशंकर ने व्हाट्सएप पर पूछे गए सवालों का दिया जवाब तो छा गया सन्नाटा, जानें आखिर ऐसा क्यों
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 26 Feb 2018 08:46 PM IST
विज्ञापन
श्रीश्री रविशंकर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आर्ट ऑफ लिविंग की ओर से कानपुर के पालिका स्टेडियम में आयोजित ‘युवोत्सव’ में श्रीश्री रविशंकर की एक झलक पाने को छात्र, युवा और बुजुर्ग बेताब दिखे। एक घंटे इंतजार के बाद पब्लिक के बीच जैसे ही श्रीश्री रविशंकर पहुंचे लोगों ने तालियां बजाकर और उत्साह के साथ स्वागत किया।
श्रीश्री रविशंकर
- फोटो : अमर उजाला
लोगों का उत्साह देख अध्यात्मिक गुरु श्रीश्री रविशंकर भी खुद को रोक नहीं पाए और पब्लिक के बीच जाकर उनका अभिवादन स्वीकार किया। किसी को अपनी माला उतारकर दी तो किसी को बुके देकर युवाओं का उत्साह दोगुना कर दिया। वहां मौजूद हर कोई बस उनकी एक झलक पाने को बेताब दिखा।
श्रीश्री रविशंकर
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद शहर की प्रमुख हस्तियों ने अध्यात्मिक गुरु श्रीश्री रविशंकर को मंच पर पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया और आशीर्वाद लिया। श्रीश्री रविशंकर ने युवाओं को जोश और उल्लास देखकर सीध संवाद शुरू कर दिया। व्हाट्सएप पर शहर के युवाओं के ओर से पूछे गए सवालों का बारी-बारी करके जवाब दिया। इस दौरान स्टेडियम में सन्नाटा छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीश्री रविशंकर
- फोटो : अमर उजाला
इससे एक बात तो साफ दिखाई दे रही थी कि वहां मौजूद युवाओं ने अध्यात्मिक गुरु की एक-एक शब्द को बहुत ही ध्यान सुना और समझा। कार्यक्रम में सबसे अधिक युवाओं की भीड़ देखने को मिली। चारों तरफ बस छात्र और युवाओं से स्टेडियम खचाखच भरा रहा।