यूपी के कन्नौज जिले के सौरिख थाना क्षेत्र की चौकी दौलताबाद के चौकी इंचार्ज फौरन सिंह यादव बुधवार दोपहर सिपाही आफताब अहमद के साथ जा रहे थे। जैसे ही वह जसमेड़ी के पास पहुंचे, तभी सफेद रंग की बाइक पर दो युवक आते दिखाई दिए। चौकी इंचार्ज ने जब उन्हें रोका तो वह भाग खड़े हुए और आगे जाकर उनकी बाइक गड्ढे में फंसकर गिर गई। इस पर दोनों युवक खेतों में भागे। दारोगा ने जब सिपाही के साथ बदमाशों का पीछा किया तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी, जिस पर पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। दारोगा के हाथ में छर्रे लगने से वह घायल हो गए।
{"_id":"5a72b2594f1c1b410b8b64c4","slug":"shootout-in-kannauj-dharam-singh-arrested","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कन्नौज में शूटआउट, दबोचा गया हिस्ट्रीशीटर धर्मा ठाकुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौज में शूटआउट, दबोचा गया हिस्ट्रीशीटर धर्मा ठाकुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 01 Feb 2018 11:53 AM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ के बाद खेतों में कांबिंग करती पुलिस व ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुठभेड़ के बाद खेतों में कांबिंग करती पुलिस व ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
सिपाही आफताब अहमद ने एक को खेत में ही दबोच लिया, जबकि दूसरा फायरिंग करते हुए भागने में सफल रहा। पकड़ा गया बदमाश विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के उस्मानपुर निवासी धरम सिंह उर्फ धर्मा ठाकुर है, जो पिछले माह 24 दिसंबर को जेल से जमानत पर छूटकर बाहर आया है। उसके ऊपर हत्या, लूट, डकैती, अपहरण सहित दर्जनों संगीन मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज हैं। पुलिस धर्मा ठाकुर और बाइक को थाने ले आई।
खेतों में कांबिंग करती पुलिस व ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस का मानना है कि दोनों बदमाश मैनपुरी जनपद में लूट की वारदात को अंजाम देकर आए थे, जिसकी जानकारी की जा रही है। सूचना मिलते ही सीओ छिबरामऊ श्रीकांत प्रजापति घटनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों से पूछताछ की। बदमाश ने फरार साथी का नाम अभी नहीं बताया है। सीओ का कहना है कि फरार अपराधी की तलाश में पुलिस की दो टीमों को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ के दौरान घरों और खेतों में दुबके रहे ग्रामीण
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
जसमेड़ी गांव के पास जैसे ही खेतों में बदमाशों और पुलिस की मुठभेड़ शुरू हुई तो ग्रामीण घरों में दुबक गए। वहीं खेतों में काम कर रहे लोग भी वहीं छिप गए। थोड़ी देर बाद पास के ही गांव का एक युवक वहां पहुंचा और उसने बताया कि दूसरा बदमाश तमंचे के बल पर उसकी बाइक छीन कर ईशननदी की तरफ भाग गया है। जिस युवक की बाइक बदमाश ने छीनी वह नगला बिहारी निवासी जागेश्वर सविता का पुत्र उमेश है।
विज्ञापन
रास्ता पूछकर भागा बदमाश
पुलिस हिरासत में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
उमेश सविता की बाइक छीनकर भाग रहा दूसरा बदमाश सहोरा नगला गांव पहुंचा और ग्रामीणों से उस्मानपुर का रास्ता पूछा। ग्रामीणों ने उसे रास्ता बता दिया। थोड़ी देर बाद पीछे से जब पुलिस पहुंची, तब ग्रामीणों को जानकारी हुई कि रास्ता पूछने वाला युवक शातिर बदमाश था।