फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शिवपाल के बगावती तेवर, कहा प्रदेश काे जल्द मिलेगा नया विकल्प

Thu, 04 Jan 2018 04:59 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 04 Jan 2018 04:59 PM IST
विज्ञापन
shivpal singh yadav statement about new party
शिवपाल सिंह यादव
कभी समाजवादी पार्टी काे अपनी उंगल‌ियाें के इशारे पर नचाने वाले पूर्व सपा मुख‌िया मुलायम स‌िंह यादव के भाई श‌िवपाल स‌िंह यादव के बगावती स्वर धीरे-धीरे मजबूत हाेते जा रहे हैं। अब श‌िवपाल ने एक अाैर बयान देकर देश के सबसे बड़े सूबे के राजनीतिक गल‌ियाराें में हलचल मचा दी है।

 


 

नए विकल्प के लिए लोगों से हाथ उठाकर समर्थन मांगा

shivpal singh yadav statement about new party
शिवपाल सिंह यादव
फर्रुखाबाद में एक सभा में पूर्व मंत्री व सपा विधायक शिवपाल सिंह यादव ने नए विकल्प के लिए लोगों से हाथ उठाकर समर्थन मांगा। उन्हाेंने कहा कि जल्द ही प्रदेश ही नहीं देश को एक नया विकल्प मिलेगा, जो किसानों और युवाओं के लिए काम करेगा। कुछ द‌िन पहले ही उन्हाेंने एक बयान में कहा था क‌ि पार्टी में कुछ श‌िखंडी अाैर दलाल शाम‌िल हाे गये हैं।

 

इसी वजह से हमारी पार्टी काे प्रदेश में हार का सामना करना पड़ा

shivpal singh yadav statement about new party
शिवपाल सिंह यादव
इसी वजह से हमारी पार्टी काे प्रदेश में हार का सामना करना पड़ा। मुख्य अतिथि ने कहा कि जब उदयपाल सिंह जेल में थे, तब उनके पिता से हमारी मुलाकात हुई थी। वह किसान थे और अपनी जवानी के दिनों में जिलाजीत पहलवान थे, उन दिनों में बड़ी बात हुआ करती थी। उनके अच्छे कामों का नतीजा है कि आज हम उन्हें याद कर रहे हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता की विरासत को संभालना चाहिए

shivpal singh yadav statement about new party
शिवपाल सिंह यादव
उन्हाेंने तंज कसते हुये कहा सभी को अपने पिता की विरासत को संभालना चाहिए जो उदयपाल ने बखूबी किया है। उन्होंने किसानों के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए कहा कि हमारी सरकार जब राज्य में थी। तब आलू किसानों को उनका मूल्य मिल रहा था। हम किसानों का आलू, धान, गेहूं और आम आदि फसल बाहर भेज रहे थे लेकिन आज किसान परेशान है।

 
विज्ञापन

जब हमारी सरकार में सूखे की स्थित बनी थी तो नहरें बनवाईं गईं थी

shivpal singh yadav statement about new party
शिवपाल सिंह यादव
किसान को फसल की लागत निकालना मुश्किल लग रहा है। जब हमारी सरकार में सूखे की स्थित बनी थी तो नहरें बनवाईं गईं थी। किसानों ने उसका उपयोग किया था। आज के समय में किसानों को न पानी मिल रहा है और न ही बिजली। किसानों ने किसी तरह पानी की व्यवस्था की तो उन पर बिजली चोरी में डेढ़ लाख रुपये तक का जुर्माना लगा दिया गया। यह कहां कि राजनीति है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed