{"_id":"5a1e829c4f1c1b86698be7b5","slug":"shivpal-singh-yadav-statement-about-akhilesh-and-mulayam-singh-yadav","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हमारा अपमान ना हाेता ताे फिर से अखिलेश हाेते सीएमः शिवपाल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमारा अपमान ना हाेता ताे फिर से अखिलेश हाेते सीएमः शिवपाल
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 29 Nov 2017 04:53 PM IST
विज्ञापन
अखिलेश, मुलायम और शिवपाल
माैका काेई भी हाे यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री के चाचा शिवपाल सिंह यादव का दर्द छलक ही अाता है। एक अपमान ने सपा की सत्ता काे हिला कर रख दिया। एक छाेटी से अनबन ने पूरे परिवार काे बिखेर कर रख दिया। अगर हमारा अपमान ना हाेता ताे शायद फिर से अखिलेश यूपी के सीएम हाेते। ये कहना है शिवपाल सिंह यादव का।
मुलायम और शिवपाल
शिवपाल ने इटावा में कहा कि मेरा और नेता जी मुलायम सिंह यादव का अपमान नहीं होता तो आज प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार होती। अखिलेश फिर से मुख्यमंत्री होते। परिवार में बिखराव के साथ बहुत कुछ बदल गया। सपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने लवेदी थाना क्षेत्र के ग्राम चन्द्रपुरा निहाल सिंह में कहीं।
अखिलेश और शिवपाल
सपा नेता रामकुमार परिहार की पुत्री की शादी समारोह में शिवपाल सिंह का दर्द छलक अाया। प्रदेश में हो रहे निकाय चुनाव के संबंध में उन्होंने कहा कि कुछ स्थानों पर पार्टी ने अच्छे लोगों को टिकट दिए हैं। अच्छा प्रदर्शन कर वह चुनाव में जीत हासिल करेंगे। पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं जहां वाे जीतेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
अखिलेश
कुछ स्थानों पर दलालों के माध्यम से टिकट की बिक्री की गई है। उन स्थानों पर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे सपा के समर्पित कार्यकर्ताओं का वह स्वयं प्रचार कर रहे हैं। जसवंतनगर व औरैया जिले के बिधूना हवाला देते हुए कहा कि इन निकाय क्षेत्र में निष्ठावान कार्यकर्ता की अनदेखी कर पार्टी के टिकट की दलालों के जरिये बांटी गई है।
विज्ञापन
मुलायम और शिवपाल
शिवपाल ने कहा मौजूदा समय में वह सपा विधायक हैं। निकाय चुनाव के प्रचार के लिए उनसे किसी ने संपर्क नहीं किया। इसके साथ ही टिकट बंटवारे को लेकर भी कोई राय नहीं ली गई। जिनको इसकी जिम्मेदारी दी गई है वह खुद ही निभाएंगे। अगर मुझको पूछा जाता या जिम्मेदारी दी जाती तो जरूर निभाता।