फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शिवपाल का भतीजे अखिलेश के लिए उमड़ा प्यार, कभी इस वजह से आई थी सपा परिवार में दरार, जानें पूरी कहानी

Wed, 20 Nov 2019 09:44 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 20 Nov 2019 09:44 AM IST
विज्ञापन
shivpal singh yadav big statement on alliance with samajwadi party
मुलायम सिंह यादव, शिवपाल सिंह यादव एवं अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
इटावा में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के सपा के साथ गठबंधन को लेकर आए बयान ने यूपी ही नहीं पूरे देश के राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ा दी है। शिवपाल ने कहा कि अब अखिलेश को भी इस बात के लिए मान जाना चाहिए। उनका कहना था कि कुछ भी हो मुख्यमंत्री तो अखिलेश ही बनेंगे। मैं कई बार कह चुका हूं मुझे मुख्यमंत्री नहीं बनना है। 
shivpal singh yadav big statement on alliance with samajwadi party
अखिलेश डिंपल और मुलायम सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला
यूपी में 2017 के विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी में अंदरूनी झगड़ा काफी बढ़ गया गया था। एक तरफ मुलायम सिंह यादव और उनके भाई शिवपाल सिंह यादव थे तो दूसरी ओर अखिलेश यादव। लंबे चले झगड़े के बाद अखिलेश यादव ने पार्टी पर पूरी तरह से कब्जा जमा लिया।
shivpal singh yadav big statement on alliance with samajwadi party
समाजवादी रथ में मुलायम सिंह के साथ अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
जिसके बाद अखिलेश पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए और मुलायम सिंह यादव को इसका संरक्षक बना दिया गया। कभी मुलायम सिंह यादव के बाद पार्टी में नंबर दो माने जाने वाले शिवपाल सिंह यादव की सपा में पकड़ उस वक्त से ढीली होनी शुरू हुई, जब भतीजे अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बने थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
shivpal singh yadav big statement on alliance with samajwadi party
मुलायम सिंह यादव ने दिया था शिवपाल को आशीर्वाद
मुलायम काफी समय तक भाई शिवपाल सिंह यादव के साथ खड़े दिखते रहे, मगर ऐन वक्त पर उन्होंने भी दांव चलकर अखिलेश को ही आशीर्वाद दिया था। ऐसे में सपा में उपेक्षा और फिर बड़े भाई मुलायम सिंह यादव के 'पुत्रमोह' को देख जब समाजवादी पार्टी से अपनी बची-खुची उम्मीद भी टूटती दिखी तो शिवपाल ने अपनी राह अलग करते हुए नई पार्टी बनाने का एलान किया।

 
विज्ञापन
shivpal singh yadav big statement on alliance with samajwadi party
शिवपाल सिंह व मुलायम सिंह यादव
उनका दावा था कि मुलायम सिंह यादव के आशीर्वाद से उन्होंने नई पार्टी बनाई है मगर हालिया आयोजन में मुलायम सिंह यादव बेटे अखिलेश के साथ खड़े दिखे। जिसके बाद काई मौकों पर शिवपाल का दर्द भी छलक उठा। कुछ दिन पहले ही उन्होंने कहा था कि मैं सपा का विधायक हूं पर सपा मुखिया ने मुझे विधायक दल की किसी बैठक में नहीं बुलाया। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed