फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुलायम सिंह के जन्मदिन पर नम आंखों के साथ बोले शिवपाल यादव, नेता जी कहें तो राजनीति भी छोड़ दूं

Sat, 23 Nov 2019 07:54 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 23 Nov 2019 07:54 AM IST
विज्ञापन
shivpal singh celebrate mulayam singh yadav birthday
शिवपाल सिंह यादव ने मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर काटा केक - फोटो : अमर उजाला
इटावा में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि परिवार की एकता कायम रहे इसके लिए वो अपनी तरफ से किसी भी तरह का समर्पण करने के लिए तैयार है। यदि सबकी राय होगी तो वे सक्रिय राजनीति भी छोड़ देंगे। सिर्फ कार्यकर्ता बनकर ही काम करेंगे। शिवपाल यादव शुक्रवार को सैफई के चंदगीराम स्पोर्ट्स स्टेडियम में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के जन्म दिवस के मौके पर आयोजित समारोह में बोल रहे थे।


 
shivpal singh celebrate mulayam singh yadav birthday
शिवपाल सिंह यादव ने मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन - फोटो : अमर उजाला
नेता जी के जन्मदिन पर जुटे लोगों का आवाहन करते हुए उन्होंने कहा कि आप लोग चाहो तो मैं राजनीति में कार्यकर्ता बनने के लिए तैयार हूं। उन्होंने कहा कि अगर देश में परिवर्तन लाना है तो त्याग और संघर्ष करना ही होगा। यह सब नेता जी ने किया है। उन्होंने कहा कि नेताजी प्रधानमंत्री पहले ही बन जाते लेकिन उनकी यह भूल समझो या गलती । उन्होंने कहा कि एक कहावत है अगर आप बिजनेस कर रहे हों और मुनीम को मालिक बना देगे तो भट्टा बैठेगा ही।

 
shivpal singh celebrate mulayam singh yadav birthday
शिवपाल सिंह यादव ने मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन - फोटो : अमर उजाला
कुछ ऐसा ही नेताजी ने भी किया। रक्षा मंत्री बने तीन बार मुख्यमंत्री बने। यह भी सही है दो बार तो मुख्यमंत्री बनाने में हमारा बहुत बड़ा योगदान रहा। उन्होंने कहा कि कभी-कभी तो अपने लोग भी धोखा देते हैं लेकिन कभी हिम्मत नहीं हारना चाहिए। शिवपाल बोले हमारी पार्टी के समस्त लोगों ने बैठक की। जिसमें यह निर्णय लिया गया कि नेता जी का जन्मदिन एकता दिवस के रूप में मनाया जाए। जिसमें गरीब किसान एवं हर जाति वर्ग के लोगों को एकजुट किया जाए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
shivpal singh celebrate mulayam singh yadav birthday
मुलायम सिंह के जन्मदिन पर तैयार किया गया केक - फोटो : अमर उजाला
जब एकता की बात आई तो प्रेस वालों ने कहा कि आपके घर के लोग एक होंगे। शिवपाल बोले, मैंने हमेशा नेताजी की बात को माना है और कभी उनकी बात को टाला नहीं। हम चाहते हैं परिवार एक रहे। हमने कभी नेताजी की बात नहीं गिराई। जिन लोगों ने गिराया है वह लोग आज भी उनकी बात नहीं मान रहे हैं। हम आज भी नेता जी की बात को मानने के लिए तैयार हैं। समाजवादी विचारधारा से जुड़े सभी लोगों ने हमसे कहा कि अगर भतीजा बात नहीं मान रहा है तो आप ही झुक जाओ।

 
विज्ञापन
shivpal singh celebrate mulayam singh yadav birthday
मुलायम सिंह ने अखिलेश के साथ मनाया जन्मदिन - फोटो : अमर उजाला
मैंने सबकी बात मानी। कहा कि मुझे मुख्यमंत्री नहीं बनना है अगर मुझे मुख्यमंत्री बनना होता तो 2003 में ही मुख्यमंत्री बन जाता। हम नेता जी से बोल देते तो नेताजी हमें ही मुख्यमंत्री बनाते लेकिन मुझे नहीं बनना था। उन्होने कहा कि हम प्रोफेसर के यहां गए थे। हम ने यह कहा कि मुझे कुछ नहीं चाहिए सब लोग एक रहें। उनकी ओर से अखबारो में बयान दिया था कि ऐसी पार्टियां तो हमने बहुत बनती देखी हैं जिनको 500 वोट नहीं मिलेंगे।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed