{"_id":"5afc387e4f1c1be2408b5d2a","slug":"shivpal-said-this-on-bjp-strategy-in-karnataka","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक में मचे 'सियासी घमासान' पर शिवपाल ने कही ये बातें, बनारस हादसे पर सरकार को सुनाई खरी खोटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्नाटक में मचे 'सियासी घमासान' पर शिवपाल ने कही ये बातें, बनारस हादसे पर सरकार को सुनाई खरी खोटी
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 16 May 2018 07:30 PM IST
विज्ञापन
शिवपाल यादव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावाः पूर्व मंत्री व सपा विधायक शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि कर्नाटक में भाजपा को जनता ने बहुत से दूर रखा है। इसके बाद भी वह जुगाड़ से सरकार बनाने में लगी है। अब जुगाड़ से तो सरकार नहीं बनेगी। वह बुधवार को एसएसपी दफ्तर के बाहर पत्रकारों से बातें कर रहे थे।
शिवपाल यादव
वह डीएम सेल्वा कुमारी जे व एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी से मिलने आए थे। उन्होंने दोनों अधिकारियों के सामने लोगों की समस्याएं रखीं। दोनों अधिकारियों से उनके निराकरण की मांग की। इस मुलाकात के बाद में मीडिया से मुखातिब हुए। उन्होंने प्रदेश सरकार और भाजपा पर कड़े प्रहार किए। कहा कि इस सरकार में विकास तो नहीं हुआ, बल्कि महंगाई के साथ भ्रष्टाचार बढ़ा है।
कर्नाटक में सरकार बनाने को लेकर चल रही जोड़तोड़ पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि-
कर्नाटक में सरकार बनाने को लेकर चल रही जोड़तोड़ पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि-
शिवपाल यादव
कर्नाटक में सरकार बनाने को लेकर चल रही जोड़तोड़ पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि जनता ने भाजपा को बहुमत से दूर रखा है। इसके बाद भी वह सरकार बनाने की जुगाड़ में क्यों लगी है। अब जुगाड़ से तो सरकार नहीं बनेगी। उन्होंने कहा कि यदि कर्नाटक की जनता को भाजपा के हाथ में सत्ता सौंपनी होती तो उसे पूर्ण बहुमत मिलता। ऐसे में इस प्रयास के क्या मायने हैं।
आगे की स्लाइड में- बनारस में हुए हादसे पर शिवपाल ने कहा कि-
आगे की स्लाइड में- बनारस में हुए हादसे पर शिवपाल ने कहा कि-
विज्ञापन
विज्ञापन
शिवपाल यादव
बनारस में हुए हादसे पर यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार तो हर मोर्चे पर विफल हो गई है। जब हर जगह भ्रष्टाचार को बोलबाला होता है तो यही सब होता है। लापरवाही से निर्माणाधीन पुल टूट गया। जब पुल बन रहा है तो ट्रैफिक को डायवर्ट किया जाना चाहिए था। वह भी नहीं किया गया जिससे कई निर्दोषों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। इसके लिए कौन जिम्मेदार है।
विज्ञापन
शिवपाल यादव
शिवपाल ने कहा कि लोकतंत्र में जनता सर्वोपरि होती है। यही जनता सरकार बदल देती है। उत्तर प्रदेश में उत्पीड़न बढ़ा है जिससे हर कोई त्रस्त है। गरीब, किसान, व्यापारी और नौजवान की कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही। केंद्र की भाजपा सरकार ने सत्ता संभालने पर 100 दिन में विकास का वादा किया था। आज कितना विकास हुआ है। उन्होने कहा कि सिर्फ भ्रष्टाचार में बढ़ोत्तरी हुई है।