फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अब दुल्हन के बैग में स्वास्थ्य विभाग का 'शुभ शगुन', Pregnancy Test Kit के साथ ही होंगी ये चीजें

Wed, 16 May 2018 06:56 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 16 May 2018 06:56 PM IST
विज्ञापन
Health Department will give these things to bride
डेमाे पिक
इटावा: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में अब जनसंख्या नियंत्रण पर भी जोर दिया जा रहा है। इसके लिए शुभ शगुन योजना शुरू की गई है। इस योजना के तहत शादी होकर ससुराल आने वाली दुल्हनों को आशा और एएनएम बैग देंगी। इसमें परिवार कल्याण मंत्री का दस्तखत किया हुआ बधाई पत्र भी होगा। इसके अलावा जरूरी सामान भी होंगे। 



 
Health Department will give these things to bride
डेमाे पिक
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत जनसंख्या नियंत्रण और परिवार नियोजन को बढ़ावा देने के लिए शुभ शगुन योजना का संचालन किया गया है। इसके तहत दुल्हनों को जनसंख्या नियंत्रण का जानकारी देने के लिए ही यह पहल की जा रही है। जिले में भी शुभ शगुन योजना चलाई जा रही है। इसके लिए आशा और एएनएम को अपने गांवों में होने वाली शादियों की जानकारी रखनी होगी। दुल्हनें विदा होकर आने पर उनके घर जाकर बैग पहुंचाना होगा। इसके लिए उनको 100 रुपये दिए जाएंगे।  
मंत्री की तरफ से मिलेगा बधाई पत्र 



 
Health Department will give these things to bride
डेमाे पिक
बैग में परिवार कल्याण मंत्री का दस्तखत किया एक पत्र होगा। उसमें शादी के लिए नए जोड़े को बधाई संदेश लिखा होगा। इसके साथ ही उनसे परिवार नियोजन में अपनी भूमिका निभाने का अनुरोध किया जाएगा। बैग में विवाह पंजीकरण फॉर्म, एक पंफ्लेट, गर्भनिरोधक गोली, गर्भ जांच किट, आपातकालीन गर्भ निरोधक गोली, तौलिया सेट, कंघी, बिंदी, नाखून कटर, दो सेट रुमाल, शीशा


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Health Department will give these things to bride
डेमाे पिक
इटावा जिले में अब तक दी जा चुकी हैं 62 किट 
स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि जनपद में 62 नवविवाहितों को शुभ सगुन किट बांटी जा चुकी है। किट देने के साथ ही आशा व एएनएम पहली और दूसरी संतान के बीच के अंतर के बारे में जानकारी देती हैं। साथ ही महिला और बच्चों को गर्भ के वक्त खानपान और रहन सहन के बारे में बताती हैं।



 
विज्ञापन
Health Department will give these things to bride
अनिल अग्रवाल, मुख्य चिकित्साधिकारी - फोटो : अमर उजाला
वर्जन
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत नवविवाहिता के लिए नई पहल की शुरूआत हुई है। शादी के बाद दुल्हनों को आशा और एएनएम के माध्यम से बैग उपलब्ध कराया जाएगा। परिवार नियोजन में यह कारगर साबित हो रही है जिनके घरों में आशाएं नहीं जा पा रही हैं वह सीएचसी, पीएचसी और उपकेंद्र से शुभ शगुन किट ले सकती हैं। अनिल अग्रवाल, मुख्य चिकित्साधिकारी
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed