{"_id":"62a94cb8799e0e294d26394f","slug":"sex-racket-prostitution-from-girl-after-sexual-harassment-and-sold-in-jaipur-arrested-three-including-the-woman","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खौफनाक आपबीती: धोखे से युवती को ले गया युवक, फिर साथियों ने की हैवानियत, जयपुर में बेचकर कराया जिस्मफरोशी का धंधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खौफनाक आपबीती: धोखे से युवती को ले गया युवक, फिर साथियों ने की हैवानियत, जयपुर में बेचकर कराया जिस्मफरोशी का धंधा
Wed, 15 Jun 2022 09:33 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 15 Jun 2022 09:33 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जिले के बरौर इलाके में रहने वाली एक युवती को चकचालपुर निवासी युवक अपने साथियों की मदद से कानपुर ले गया। वहां युवक के साथियों ने युवती से दुष्कर्म किया और देह व्यापार कराया। इसके बाद उसे जयपुर निवासी को बेच दिया। किसी तरह युवती ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। परिजनों की जानकारी पर पुलिस ने युवती को जयपुर से मुक्त कराकर महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले में पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। क्षेत्र निवासी युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 28 फरवरी को वह खेत गई थी। रास्ते में भोगनीपुर के चकचालपुर निवासी अनुज मिल गया, उसने मोबाइल से एक अंजान व्यक्ति से बात कराई। इसके बाद दूसरे दिन अनुज उसे बाइक से जितेंद्र गुप्ता व पवन के साथ कानपुर ले कर गया।
Trending Videos
फाइल फोटो
वहां से अनुज वापस चला आया। जितेंद्र व पवन ने उसे बर्रा क्षेत्र के एक सुनसान मकान में रखा और दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की।
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
कुछ दिन बाद उससे देह व्यापार कराना शुरू कर दिया। इसके बाद नीता नाम की महिला के साथ उसे जयपुर ले गए और वहां उसे बेच दिया। इस दौरान मौका मिलने पर उसने बहन को फोन कर सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
फाइल फोटो
जिसके बाद पुलिस ने उसे वहां से मुक्त कराया। उप निरीक्षक बृजकिशोर ने बताया कि कानपुर बर्रा स्थित मकान से जीतेंद्र, पवन और नीता को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
महिला समेत पांच लोगों के खिलाफ दुष्कर्म, देह व्यापार कराने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
