कानपुर में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के दौरे के बीच शहर में हुए बवाल के पीछे एलआईयू की भी बड़ी नाकामी थी। अब इस बात पर मुहर लग गई है। एलआईयू के पास हयात को लेकर कोई भी इनपुट नहीं था। एलआईयू की गोपनीय रिपोर्ट से इसका खुलासा हुआ है। यह तब हुआ है, जब हयात जफर हाशमी ने बाजार बंदी का एलान कर पोस्टर लगवा दिए थे। कथित तौर पर बंदी का आह्वान वापस लिया गया था।
Kanpur Violence: खुलेआम हयात लगवा चुका था पोस्टर, एलआईयू रही बेखबर, नहीं था गोपनीय रिपोर्ट में जिक्र....जानिए क्या था रिपोर्ट में
सूरज शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Tue, 14 Jun 2022 03:48 PM IST
सार
कानपुर हिंसा मामले में दो जून को एलआईयू की तरफ से संबंधित अफसरों को गोपनीय रिपोर्ट भेजी गई थी। इस 31 बिंदुओं की रिपोर्ट में कहीं पर भी हयात और उसके संगठन का जिक्र तक नहीं किया गया था। हालांकि, हयात खुलेआम पोस्टर लगवा चुका था, इसके बावजूद भी एलआईयू बेखबर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन