फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दो इंस्पेक्टर-सिपाही समेत सात नए कोरोना पॉजिटिव, पुलिस लाइन सील करने की तैयारी, 199 पहुंचा आंकड़ा

Tue, 28 Apr 2020 12:17 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 28 Apr 2020 12:17 AM IST
विज्ञापन
Seven new Corona positive including two inspector and police constable in Kanpur
हॉटस्पॉट इलाकों में तैनात हुई पीएसी - फोटो : amar ujala
कानपुर में सोमवार को कोरोना संक्रमित सात नए मरीज मिले हैं। इनमें एलआईयू इंस्पेक्टर, पुलिस लाइन के प्रतिसार निरीक्षक (आरआई) द्वितीय, सिपाही और बेगमपुरवा पार्षद के पति भी शामिल हैं। अब शहर में अब तक 199 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें से 18 स्वस्थ होकर क्वारंटीन हैं, जबकि तीन की मौत हो चुकी है।


 
Seven new Corona positive including two inspector and police constable in Kanpur
हॉटस्पॉट इलाकों में तैनात पुलिस - फोटो : amar ujala
इस तरह कुल 178 एक्टिव केस हैं। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग से सोमवार सुबह आई रिपोर्ट में हॉटस्पॉट मुन्नापुरवा, बेगमपुरवा और अनवरगंज के गड़इया के एक-एक मरीज कोरोना संक्रमित मिले। इनमें गड़इया नया क्षेत्र सामने आया है। इससे पता चल रहा है कि हॉटस्पॉट क्षेत्रों का दायरा बढ़ रहा है।

 
Seven new Corona positive including two inspector and police constable in Kanpur
कुली बाजार में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम - फोटो : amar ujala
महिलाओं की संख्या भी बढ़ रही है। इसके बाद रात में जारी रिपोर्ट में सीएमओ डॉ. अशोक शुक्ला ने चार और मरीजों के संक्रमित होने की पुष्टि की। इसमें दो इंस्पेक्टर, एक सिपाही और एक 12 वर्ष का किशोर है। पुलिसकर्मियों के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद पुलिस लाइन में रात में ही सैनिटाइजेशन कराया गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Seven new Corona positive including two inspector and police constable in Kanpur
गली में पसरा सन्नाटा और पूछताछ करती पुलिस - फोटो : amar ujala
पुलिस लाइन को सील भी किया जा सकता है। शहर में अब तक 12 पुलिसकर्मी संक्रमित मिल चुके हैं। अब जहां संक्रमण नहीं, वहां भी सैंपलिंग सीएमओ ने बताया कि लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न होने से संक्रमण थम नहीं रहा है। अब हॉटस्पॉट के सरहदी क्षेत्रों में सैंपल लिए जाने के साथ ही उन क्षेत्रों में भी सैंपल लिए जाएंगे, जहां अभी तक कोई कोरोना पॉजिटिव नहीं आया है।

 
विज्ञापन
Seven new Corona positive including two inspector and police constable in Kanpur
कई इलाकों में सड़कों पर उतरे लोग - फोटो : amar ujala
जाजमऊ ईएसआई अस्पताल बना विशेष सुविधा वाला
जाजमऊ के ईएसआई अस्पताल में फैसिलिटी हॉस्पिटल शुरू किया गया है। इसमें वार्ड रूम के साथ बाथरूम अटैच रहेगा। सीएमओ ने बताया कि अभी 40 बेड हैं, लेकिन इन्हें बढ़ाकर 100 कर दिया
जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed