तकनीकी तौर पर सबसे मजबूत कहे जाने वाले आईआईटीयंस को ही हैकरों ने चुनौती दे डाली। रविवार को एक हैकर ने आईआईटी कानपुर में स्पोर्ट्स फेस्टिवल कराने वाली टीम ‘उद्घोष’ का फेसबुक पेज हैक कर लिया। हैकर ने उद्घोष टीम के एक सदस्य को कॉल करके 7500 रुपये की डिमांड भी की। हालांकि जवाब सुनने से पहले ही फोन कट हो गया। हैकर ने कहा कि अगर वह 7500 रुपये ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के जरिए दे देगा तो फेसबुक पेज उनके हवाले कर दिया जाएगा।
200K लाइक वाला IIT का फेसबुक पेज हैक, हैंडओवर के एवज में 7500 रुपये की मांग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 27 Apr 2020 10:08 PM IST
सार
- पेज से सभी एडमिन को हटाया, हैदराबाद में हैकर को किया गया ट्रेस
- आईआईटीयंस ने आईबी और यूपी पुलिस से मांगी मदद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन