फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक साथ उठीं अर्थियां: उन्नाव हादसे में सात की हुई मौत, शवों को उठाने में कांपे हाथ, आंखों से बहते रहे आंसू...

Sat, 04 Feb 2023 07:08 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 04 Feb 2023 07:08 PM IST
विज्ञापन
Seven died in the Unnao road accident, hands of family members trembled in lifting the dead bodies
unnao road accident - फोटो : अमर उजाला

उन्नाव जिले के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर लोधाटीकुर गांव के सामने हुए हादसे में मृत दंपती सहित सभी पांच शवों का रात में ही पोस्टमार्टम कराया गया। देर रात पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द किए। शवों को उठाने में भाई व अन्य परिजनों के हाथ कांप गए।



परिजन उन्नाव से शव लेकर चले ही थे, तभी लखनऊ केजेएमयू में भर्ती दोनों बच्चों की भी मौत होने की सूचना मिल गई। परिवार के लोग पांच शव लेकर बाराबंकी निकले, जबकि मृतक का भाई दो और शवों को लेने के लिए मेडिकल कॉलेज चला गया।

मृतक के बड़े भाई की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आगरा और वृंदावन घूमकर बाराबंकी जाते समय व्यापारी दिनेश राजपूत की कार में औरास थाना क्षेत्र में लोधा टीकुर गांव के पास पीछे चल रही कार ने ओवरटेक करते समय टक्कर मारते हुए निकल गई थी।

Seven died in the Unnao road accident, hands of family members trembled in lifting the dead bodies
unnao road accident - फोटो : अमर उजाला

तेज टक्कर लगने से दिनेश कार पर नियंत्रण खो बैठे और डिवाइडर की ग्रिल तोड़ते हुए कार दूसरी लेन में जाकर पलट गई थी। हादसे में उनकी पत्नी अनीता सिंह, बेटी गौरी उर्फ संस्कृति, बहराइच जिले के भयापुरवा थाना मुस्तफाबाद निवासी दिनेश की सास कांती देवी और साली प्रीती की मौत हो गई थी।

Seven died in the Unnao road accident, hands of family members trembled in lifting the dead bodies
unnao road accident - फोटो : अमर उजाला

मृतक के बेटे लक्ष्यवीर (13) को हल्की चोट आई थी। जबकि दूसरे बेटे आर्यश (साढ़े तीन साल) और साली प्रिया (9) को लखनऊ किंगजॉर्ज मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। देर रात आर्यश और प्रिया की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। पांच शवों का उन्नाव और दो का लखनऊ में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन शव लेकर घर गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Seven died in the Unnao road accident, hands of family members trembled in lifting the dead bodies
unnao road accident - फोटो : अमर उजाला

परिजनों के पहुंचने पर लक्ष्यवीर को भी औरास सीएचसी से छट्टी दे दी गई। एसओ राजकुमार ने बताया कि मृतक के बड़े भाई मनोज राजपूत की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। लखनऊ टोल प्लाजा पर पकड़ी गई कार को कब्जे में लिया गया है। कार चला रहे युवक से भी पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
Seven died in the Unnao road accident, hands of family members trembled in lifting the dead bodies
unnao road accident - फोटो : अमर उजाला

पलक झपकते ही तनहा हो गया लक्ष्यवीर
एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे में मौत का शिकार हुआ परिवार आगरा और मथुरा घूमकर हंसी खुशी लौट रहा था। लेकिन कुछ ही पलों में पूरा परिवार खत्म हो गया। हादसे की शिकार हुई कार में सवार लोगों में सिर्फ लक्ष्यवीर ही बचा है। इस हादसे में लक्ष्यवीर ने अपने माता, पिता, छोटा व बड़ा भाई, नानी और दो मौसी को खो दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed