फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावन 2020: कानपुर में नहीं खुले शिवालयों के पट, शिव भक्तों ने ऐसे की पूजा-अर्चना, देखें तस्वीरें

Mon, 06 Jul 2020 03:20 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 06 Jul 2020 03:20 PM IST
विज्ञापन
Sawan 2020: devotees is worship at home on first monday of sawan in kanpur
सावन 2020 - फोटो : अमर उजाला
सावन में पहली बार आनंदेश्वर बाबा का दरबार बंद है। बावजूद इसके भक्तों का कहना है कि बाबा के दर्शन न सही लेकिन सावन भर उनकी चौखट पर माथा टेकने अवश्य जाएंगे। सावन के पहले दिन सोमवार को शिव भक्तों ने घर में ही पूजा की वहीं कुछ भक्तों ने मंदिर के बाहर से महादेव के दर्शन किए। शहर में ऐसे लाखों भक्त हैं जो बाबा के दर्शनों के लिए परमट में सावन मास में नियमित जाते हैं। सोमवार के दिन तीन से चार लाख भक्त मंदिर में दर्शन करने को जाते हैं।


Sawan 2020: devotees is worship at home on first monday of sawan in kanpur
पुलिस ने भक्तों को मंदिर जाने से रोका - फोटो : अमर उजाला
कोरोना संक्रमण के मद्देनजर सभी धार्मिक स्थल 31 जुलाई तक बंद हैं। शहर में भोले शंकर के आनंदेश्वर, वन खंडेश्वर, जागेश्वर, सिद्धनाथ आदि प्रमुख शिवालय सावन के पहले दिन बंद रहे। हालसी रोड निवासी व्यवसाई रवि शुक्ला 69 साल के हैं, वह पिछले 50 साल से आनंदेश्वर बाबा के नियमित दर्शन कर रहे हैं।

 
Sawan 2020: devotees is worship at home on first monday of sawan in kanpur
मंदिर के बाहर से की पूजा - फोटो : अमर उजाला
उनका कहना है कि उनकी याददाश्त में पहली बार ऐसा हो रहा है जब परमट मंदिर सावन में बंद है। सावन भर बाबा की चौखट पर माथा टेक कर पूजा करेंगे। सिविल लाइन निवासी श्री अग्रवाल 60 साल के हैं, वह पिछले 48 सालों से आनंदेश्वर बाबा के दरबार में जा रहे हैं। उनका कहना है इससे पहले कभी बाबा के दर्शन न मिले हों, याद नहीं पड़ता।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sawan 2020: devotees is worship at home on first monday of sawan in kanpur
मंदिर के बाहर से की पूजा - फोटो : अमर उजाला
रात में ही आने लगे भक्त निराश लौटे
बाबा के भक्त रविवार देर रात ही परमट पहुंचने लगे। 12 बजे किसान नगर के दीपक ठाकुर और विशाल वर्मा को यूनियन बैंक तिराहे के पास बैरिकेडिंग पर पुलिस ने रोक लिया और कहा मंदिर बंद है, आप लोग अपने घर जाइए। दोनों बोले, पिछले 5 साल से सावन के पहले दिन हम लोग दर्शन करते आ रहे हैं। इस बार निराश लौट रहे हैं।
विज्ञापन
Sawan 2020: devotees is worship at home on first monday of sawan in kanpur
मंदिर के बाहर से की पूजा - फोटो : अमर उजाला
परमट मंदिर के आसपास की गई बैरिकेडिंग
भक्तों की भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने रविवार देर रात परमट मंदिर में बैरिकेडिंग करा दी। इसके अलावा सभी शिवालयों में सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। एसपी पूर्वी राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि कोई मंदिर खुलेगा नहीं, फिर भी भीड़  को देखते हुए सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। ग्वालटोली थाना प्रभारी विजय पांडे ने बताया की परमट मंदिर की तीनों सीमाओं को सील किया गया है। वीआईपी रोड से मंदिर जाने वाले रास्ते में बक्कल मैदान के पास बैरिकेडिंग की गई है। ग्रीनपार्क की ओर से आने वाले रास्ते में यूनियन बैंक तिराहे पर बैरियर लगाया है। वहीं गंगा नदी के पास भी पिकेट बैठा दी गई है। किसी भी भक्त को मंदिर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed