{"_id":"5f02e77b3329761dbf7221f7","slug":"kanpur-encounter-police-desperate-to-catch-vikas-dubey","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kanpur Encounter: दुर्दांत विकास दुबे को पकड़ने के लिए पुलिस बेताब, अपना रही है हर एक उपाय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Encounter: दुर्दांत विकास दुबे को पकड़ने के लिए पुलिस बेताब, अपना रही है हर एक उपाय
Mon, 06 Jul 2020 02:35 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 06 Jul 2020 02:35 PM IST
विज्ञापन
kanpur encounter
- फोटो : amar ujala
कानपुर एनकाउंटर में आठ पुलिस कर्मियों की मौत के जिम्मेदार मुख्य आरोपी कुख्यात विकास दुबे को पकड़ने के लिए पुलिस बेताब है। दुर्दांत विकास को दबोचने के लिए पुलिस हर मुमकिन कोशिश कर रही है। फिर चाहे वो इनाम की रकम पचास हजार से बढ़ाकर ढाई लाख करना हो या यूपी के सभी टोल प्लाजा पर विकास की फोटो चस्पा करवाना।
Trending Videos
kanpur encounter
- फोटो : amar ujala
आठ पुलिस वालों की नृशंस हत्या के आरोपी दुर्दांत अपराधी विकास दुबे की गिरफ्तारी के लिए उत्तर प्रदेश की सीमाओं के साथ जिलों में भी पोस्टर चस्पा किये गए है। भारत नेपाल सीमा पर भी पुलिस चेक पोस्ट पर विकास की तस्वीरें चस्पा की गई हैं। विकास को पहचानने में कोई दिक्कत न हो इसके लिए उसकी कई फोटो भी व्हाट्सएप किए गए हैं।
kanpur encounter
- फोटो : amar ujala
कानपुर और यूपी के सभी जनपदों में पुलिस राहगीरो को विकास के पोस्टर दिखा कर उसको जिंदा या मुर्दा पकड़वाने में मदद करने की अपील कर रही है। चौबेपुर मुठभेड़ कांड को पूरे 84 घंटे बीत चुके हैं। इस बीच पुलिस को विकास का कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। पुलिस अधिकारी दबी जुबान से यह भी बता रहे हैं कि यूपी की सीमाओं को सील करने से पहले ही वह यूपी छोड़ चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
kanpur encounter
- फोटो : amar ujala
विकास को पकड़ने के लिए डीजीपी उत्तर प्रदेश पुलिस ने घटना के फौरन बाद सभी 75 जिलों में अलर्ट जारी कर दिया था। सात हजार से अधिक पुलिस कर्मी विकास को ढूंढ रहे हैं। पुलिस की 100 स्पेशल टीमें विकास के हर उस ठिकाने पर दबिश दे रही हैं जहां विकास के जाने की आशंका है।
विज्ञापन
kanpur encounter
- फोटो : amar ujala
विकास के करीबियों को हिरासत में लेकर एसटीएफ पूछताछ भी कर रही है। कुलमिलाकर पुलिस विकास को किसी भी हाल में पकड़ना चाहती है लेकिन शातिर विकास अभी पुलिस की पकड़ से दूर है। विकास की आखिरी लोकेशन औरैया जिले में ट्रेस की गई थी। जिसके बाद से उसके एमपी और राजस्थान भागने की भी आशंका जताई जा रही है।