फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

संजीत अपहरण हत्याकांड: मैं पुलिस के पैर छूता रहा और वो हर बार टालते रहे, अगर बेटे के बदले कोई जान मांगता तो दे देता...

Sun, 26 Jul 2020 09:27 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 26 Jul 2020 09:27 AM IST
विज्ञापन
Sanjit kidnapping murder case father Chaman yadav says I kept touching feet of police and they kept avoiding every time
kanpur kidnapping case - फोटो : अमर उजाला
अगर मेरे बेटे के बदले कोई जान मांगता तो मैं वो भी दे देता। मैं हर बार पुलिस के पास जाकर उनके पैर छूता और वो हर बार टालते रहे। उनकी लापरवाही मेरे बेटे को खा गई...यह शब्द उस दुखी पिता के हैं, जिसके बेटे की पुलिस ने हत्या की खबर तो दे दी, लेकिन अभी तक उसका शव नहीं खोज पाए। शनिवार को बयान दर्ज करने पहुंचे एडीजी पीएचक्यू बीपी जोगदंड के सामने संजीत के पिता चमन यादव आप बीती बताते हुए फफक पड़े। 
Sanjit kidnapping murder case father Chaman yadav says I kept touching feet of police and they kept avoiding every time
kanpur kidnapping case - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने न्याय की मांग की और दोषी पुलिसकर्मियों एसपी साउथ अपर्णा गुप्ता, तत्कालीन सीओ मनोज गुप्ता व तत्कालीन इंस्पेक्टर रणजीत राय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। उन्होंने इन पुलिस कर्मियों को अपर्ह्ताओं के बाराबर का दोषी होने का आरोप लगाया। 
Sanjit kidnapping murder case father Chaman yadav says I kept touching feet of police and they kept avoiding every time
kanpur kidnapping case - फोटो : amar ujala
पिता चमन सिंह ने बताया कि वो बेटे को खोजने केलिए पुलिस कर्मियों के पैरों पर गिर गए, लेकिन उन्हें तरस नहीं आया। पुलिस आज कल में टाल मटोल करती रही और हत्यारों ने मेरे बेटे की हत्या कर दी। बयान दर्ज कराने के दौरान पिता आपबीती बताते हुए कई बार बेहोश हो गए। एक बेबस, लाचार पिता की हालत देख अधिकारी भी मायूस से उठ कर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Sanjit kidnapping murder case father Chaman yadav says I kept touching feet of police and they kept avoiding every time
kanpur kidnapping case - फोटो : amar ujala
 संजीत की बहन रुचि व मां कुसुमा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। बहन सभी से चीख-चीख कर कहती रही ‘एक बार मेरे भाई की डेड बॉडी ही दिखला दो’...। रुचि ने सिसकते हुए कहा ‘भाई तुमने इस रक्षाबंधन पर समय से राखी बंधवाने का वादा किया था...और तुमने अपनी बहन से किया वादा तोड़ दिया’...। 
विज्ञापन
Sanjit kidnapping murder case father Chaman yadav says I kept touching feet of police and they kept avoiding every time
kanpur kidnapping case - फोटो : amar ujala
मां कुसुमादेवी ने कहा ‘हे भगवान...मेरा सबकुछ छीनने केबाद भी मेरी सांसें क्यों चल रही हैं’। ‘काश कहीं से कोई आकर यह कह दे कि तुम्हारा बेटा जिंदा है’...। पिछले तीन दिनों से खाना पीना त्यागने के कारण संजीत के परिजनों की हालत बिगड़ रही है। शनिवार को भी रिश्तेदार और आस पड़ोस के लोग उन्हें ढांढस बंधाने आते रहे।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed