{"_id":"5f1cfa138ebc3e63887e26e2","slug":"kanpur-encounter-vikas-dubey-told-bjp-leader-on-chat-give-20-lakhs-go-to-haji-ji-will-manage-everything","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कानपुर एनकाउंटर: विकास दुबे ने भाजपा नेता से कहा था-20 लाख दे दो, हाजीजी के पास चले जाना, सब मैनेज करवा देंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर एनकाउंटर: विकास दुबे ने भाजपा नेता से कहा था-20 लाख दे दो, हाजीजी के पास चले जाना, सब मैनेज करवा देंगे
Sun, 26 Jul 2020 09:05 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 26 Jul 2020 09:05 AM IST
विज्ञापन
Kanpur encounter
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास दुबे और भाजपा नेता सुबोध तिवारी के बीच हुई बातचीत के ऑडियो के साथ ही व्हाट्सएप चैट हिस्ट्री भी शुक्रवार रात को वायरल हुई है। इसमें विकास ने सुबोध को लिखा है कि ‘आप बीस लाख का इंतजाम करवा दो। हाजीजी से मिल लो। वो पूरा मैनेज करवा देंगे’।
भाजपा नेता और सपा विधायक
- फोटो : अमर उजाला
इस पर सुबोध मैसेज करते हैं कि ‘कौन हाजीजी’? जवाब आता है ‘अरे वही इरफान भाई, विधायक’। चैट वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है। वहीं बातचीत में विकास ने औरैया के किसी सचिन अवस्थी, गुड्डन त्रिवेदी, समेत कई करीबियों के नाम लिए हैं। इनमें से कई को पुलिस उठा चुकी है।
गिरफ्तार किया गया विकास दुबे
- फोटो : अमर उजाला
मदद कर दो, जो प्रापर्टी बोलोगे वो तुम्हारी
विकास ने सुबोध से 20 लाख रुपये, वकील की ड्रेस मांगी थी और कहा था कि इरफान से मिल लो। दो दिन बाद बीस लाख का दोगुना वापस करवा दूंगा। यही नहीं विकास ने ये भी कहा था कि कानपुर में जो प्रापर्टी बोलोगे वो तुम्हारे नाम पर कर दी जाएगी। जब सुबोध ने आनाकानी की तो उसने धमकी भी दी थी।

इरफान सोलंकी, विधायक
- फोटो : अमर उजाला
विधायक बोले...
इस मामले में विधायक इरफान सोलंकी का कहना है कि सीसामऊ विधानसभा सीट पर भाजपा की निगाहें हैं। इसलिए उनको इसमें फंसाने की साजिश रची जा रही है। वो डीजीपी से मिलकर मामले में निष्पक्ष जांच की मांग करेंगे। विकास दुबे से उनका कोई मतलब नहीं है। न ही उनको जानता हूं। बच्चों की कसम खाकर इरफान ने कहा कि विकास से उनका कोई मतलब नहीं है।

विकास दुबे फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा नेता बोले
भाजपा नेता सुबोध तिवारी का कहना है कि उनके पास जो मैसेज आए, उसकी जानकारी पुलिस को तुरंत दे दी थी। पुलिस और एसटीएफ के कहने पर ही आगे बातचीत की। इसमें विकास ने विधायक इरफान सोलंकी का नाम लिखकर भेजा। साथ में उनका नंबर भी दिया। इसकी जानकारी पुलिस और एसटीएफ दोनों को थी। सुबोध का कहना है कि वो विधायक को क्यों फंसाएंगे। विकास से मेरी खुद दुश्मनी थी। विकास ने डेढ़ दशक पहले उनके भाई पर हमला किया था।
नोट: यह खबर वायरल ऑडियो व सोशल मीडिया पोस्ट के आधार पर है। अमर उजाला इसकी पुष्टि नहीं करता।