फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हार का मातम और 'डिंपल भाभी' के समर्थन में कई लोगों ने दे डाली 'बालों की बलि', ये सच भी सामने आया

Tue, 28 May 2019 11:25 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 28 May 2019 11:25 AM IST
विज्ञापन
samajwadi party workers shaved his head after dimple yadav lost kannauj seat in election
डिंपल यादव फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
भले ही डिंपल यादव को कन्नौज लोकसभा सीट पर हार का सामना करना पड़ा हो लेकिन कन्नौज के युवाओं में अभी भी अपनी डिंपल भाभी के प्रति क्रेज सिर चढ़ कर बोल रहा है। आलम ये है कि डिंपल के समर्थक अभी भी उनकी चुनावी हार स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं।
samajwadi party workers shaved his head after dimple yadav lost kannauj seat in election
सपा कार्यकर्ता दीपक कुमार यादव - फोटो : अमर उजाला
जहां विजेता खेमे में जश्न का माहौल है वहीं डिंपल यादव की करारी शिकस्त के बाद उनके तीन समर्थकों ने हार से क्षुब्ध होकर अपना सिर मुंडा लिया है। सपा कार्यकर्ताओं में डिंपल की हार के बाद मातम सा माहौल छाया हुआ है।
samajwadi party workers shaved his head after dimple yadav lost kannauj seat in election
दलगंजन सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला
बताते चलें कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी पूर्व सांसद डिंपल यादव की कन्नौज में विरोधी सुब्रत पाठक से कांटे की टक्कर के बाद हार हुई है। सिर मुंडाने की यह घटना चर्चा का विषय बन गई है। चर्चा ये भी है कि जनता को भाभी की जीत तो मंजूर थी लेकिन सपा बसपा का गठबंधन नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
samajwadi party workers shaved his head after dimple yadav lost kannauj seat in election
राजेश सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला
चुनाव से पहले कन्नौज सीट से डिंपल यादव की जीत पक्की करने के लिए उनके समर्थकों ने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया था। सपा के गढ़ कन्नौज सीट से डिंपल की जीत तय मानी जा रही थी लेकिन तनीजों ने सपाईयों को चौंका दिया। 
विज्ञापन
samajwadi party workers shaved his head after dimple yadav lost kannauj seat in election
डिंपल यादव फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
डिंपल की हार के बाद कार्यकर्ताओं में मासूयी छा गई। सपा नेता दलगंजन सिंह यादव, दीपक यादव व राजेश सिंह चौहान ने कहा कि उन लोगों ने डिंपल भाभी की हार से दुखी होकर अपने सिर मुड़वा लिए हैं। कार्यकर्ताओं का कहना है कि डिंपल भाभीजी चुनाव नहीं हारी, बल्कि हम स्वयं चुनाव हारें हैं। इस हार से हम सभी बहुत दुखी हैं। इसीलिए हम लोगों ने अपने-अपने सिर मुंडवाएं हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed