{"_id":"5ceac62bbdec22072b5a67a6","slug":"atul-kashyap-unique-record-created-by-writing-national-anthem-on-thread","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PHOTOS अद्भुत...धागे पर राष्ट्रगीत लिख अतुल ने बनाया अनूठा रिकॉर्ड, रुपये बने सफलता में रोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PHOTOS अद्भुत...धागे पर राष्ट्रगीत लिख अतुल ने बनाया अनूठा रिकॉर्ड, रुपये बने सफलता में रोड़ा
Mon, 27 May 2019 03:38 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 27 May 2019 03:38 PM IST
विज्ञापन
अतुल ने बनाया अनूठा रिकॉर्ड
- फोटो : अमर उजाला
धागे पर राष्ट्रगीत लिख कर इंडिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज करवा चुके उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद निवासी अतुल कश्यप अब विश्व रिकॉर्ड की ओर कदम बड़ा चुके हैं। उन्हें वर्ल्ड बुक ऑफ लंदन की ओर से कंफर्मेशन मिल चुका है। फिलहाल वह इसकी आवेदन फीस के लिए जोड़-तोड़ कर रहे हैं।
अतुल ने बनाया अनूठा रिकॉर्ड
- फोटो : अमर उजाला
शहर के मोहल्ला सेनापति स्ट्रीट निवासी अतुल कश्यप सबसे पहले वर्ष 2004 में सरसों के दाने पर आई लव माई इंडिया लिख कर चर्चा में आए थे। इसके बाद उन्होंने नाखून के बराबर किताब पर हनुमान चालीसा लिखी थी। इतना ही नहीं जब उन्होंने 900 फीट लंबे पेपर पर लगातार 72 घंटे लिखा तो 2016 में इंडिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में उनका नाम दर्ज हो गया। इसके बाद भी उनका अनूठे काम करने का अंदाज नहीं बदला।
अतुल ने बनाया अनूठा रिकॉर्ड
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने गेहूं के दाने के बराबर मिट्टी के दीपक जलाए, सुई के छेद में 123 धागे पिरोए। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेई की तस्वीर उन्हीं की 15 कविताओं से बनाई। इस सब के बावजूद उन्हें कोई पहचान नहीं मिली, तो वह दिल्ली चले गए। वहां एक कंपनी में प्राइवेट नौकरी करने लगे। साथ ही अपनी अनूठी कला पर भी काम करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
अतुल ने बनाया अनूठा रिकॉर्ड
- फोटो : अमर उजाला
2015 में उन्होंने धागे पर राष्ट्रगीत वंदेमातरम लिखा। इसके लिए दोबारा उनका नाम इंडिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया। हाल ही में उन्होंने वर्ल्ड बुक ऑफ लंदन में विश्व रिकॉर्ड के लिए नामांकन किया था। शुक्रवार को उन्हें इसका कंफर्मेशन मिल गया है। लेकिन इसकी फीस 60 हजार रुपये है।
विज्ञापन
अतुल ने बनाया अनूठा रिकॉर्ड
- फोटो : अमर उजाला
अतुल ने बताया कि फिलहाल वह यह रुपये इकट्ठे करने का प्रयास कर रहे हैं। बताया पहले छह महीने में वह राष्ट्रगीत धागे पर लिख पाए। अब महज 30 मिनट में लिख लेते हैं।