फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जन्मदिन विशेष: डिंपल से शादी के लिए अखिलेश ने मुलायम तक यूं पहुंचाई थी 'दिल की बात', पढ़िए लव-लेटर वाला किस्सा

Wed, 01 Jul 2020 04:46 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 01 Jul 2020 04:46 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh Yadav Birthday Special in Hindi: Dimple Yadav And Akhilesh Yadav Love Story
डिंपल यादव और अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
यूपी के पूर्व सीएम व सपा प्रमुख अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिम्पल के बीच का प्यार देखते ही बनती है। वैसे तो इनकी लव स्टोरी को कई बार लिखा जा चुका है लेकिन अखिलेश के जन्मदिन पर इस प्रेम कहानी का जिक्र तो बनता है...
Akhilesh Yadav Birthday Special in Hindi: Dimple Yadav And Akhilesh Yadav Love Story
डिंपल यादव और अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
24 नवंबर 1999 को अखिलेश ने डिम्पल से लव-मैरिज की थी और दोनों को अपने घरवालों को मनाने के लिए खूब पापड़ भी बेलने पड़े थे। हालांकि शादी के 21 साल बाद आज यादव परिवार में हर कोई बहू के रूप में डिम्पल पर गर्व करता है।

Akhilesh Yadav Birthday Special in Hindi: Dimple Yadav And Akhilesh Yadav Love Story
डिंपल यादव और अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
अखिलेश जब पहली बार डिम्पल से मिले तब वह 17 साल की थीं और अखिलेश 21 साल के। अखिलेश उस वक्त इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे थे और डिम्पल स्कूल में थी। एक दोस्त के यहां अखिलेश और डिम्पल की पहली मुलाकात में ही दोस्ती हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Akhilesh Yadav Birthday Special in Hindi: Dimple Yadav And Akhilesh Yadav Love Story
डिंपल यादव और अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
ये दोस्ती कुछ ही दिनों में प्यार में बदल गई। अखिलेश पर लिखी गई एक किताब के मुताबिक अखिलेश यादव डिम्पल से मिलने का बहाना ढूंढ़ते रहते थे और उसी दोस्त के यहां डिम्पल से मिलने जाते थे। पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया जाने के बाद भी अखिलेश डिम्पल के संपर्क में बने रहे और वहां से उन्हें कार्ड और लव-लेटर भेजते रहते थे।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav Birthday Special in Hindi: Dimple Yadav And Akhilesh Yadav Love Story
अखिलेश यादव और डिंपल यादव - फोटो : अमर उजाला
पढ़ाई कर अखिलेश जब वापस लौटे तो पिता मुलायम ने उनसे शादी के बारे में पूछा। संकोच और मर्यादा के चलते अखिलेश पिता को अपने मन की बात बता नहीं सके। बताया जाता है कि उन्होंने अपने मन की बात अपनी दादी मूर्ति देवी को बताई। दादी की तरफ से हरी झंडी मिल जाने के बाद अखिलेश ने बाकी सबको भी मनाया और दादी ने ये बात पिता मुलायम तक पहुंचा दी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed