{"_id":"66bac6db99a9e854210265ee","slug":"samajwadi-party-leader-nawab-singh-yadav-arrested-for-trying-to-rape-a-teenager-in-kannauj-2024-08-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kannauj Case: नवाब सिंह का कभी था दबदबा... अब सपा ने इसलिए बना रखी थी दूरी; अखिलेश के करीबी की क्राइम कुंडली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj Case: नवाब सिंह का कभी था दबदबा... अब सपा ने इसलिए बना रखी थी दूरी; अखिलेश के करीबी की क्राइम कुंडली
Tue, 13 Aug 2024 11:35 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, कन्नौज
अमर उजाला नेटवर्क, कन्नौज
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 13 Aug 2024 11:35 AM IST
विज्ञापन
Nawab Singh Yadav
- फोटो : अमर उजाला
कन्नौज में किशोरी संग छेड़खानी के आरोप में गिरफ्तार नवाब सिंह यादव की पुलिस ने आपराधिक कुंडली खंगालनी शुरू कर दी है। जेल भेजने के बाद पुलिस ने सोमवार की देर शाम नवाब के खिलाफ अब तक दर्ज अलग-अलग मुकदमों की सूची जारी की। इसमें बलवा, लूट, मारपीट, धोखाधड़ी के मामले शामिल हैं, जो सदर और तिर्वा कोतवाली में दर्ज हैं। हालांकि नवाब सिंह यादव के समर्थकों का तर्क है यह सभी मुकदमें राजनीतिक गतिविधियों से जुड़े हैं।
Nawab Singh Yadav
- फोटो : अमर उजाला
जिले की सियासत में दबदबा रखने वाले नवाब सिंह यादव की गिरफ्तारी ने सियासी गलियारे में हलचल मचा दी है। भाजपा इस घटनाक्रम को लेकर सपा पर हमलावर है। वहीं, सपा ने मामले से पल्ला झाड़ रखा है। इस बीच पुलिस अपना काम करने में जुटी है। रविवार की रात हिरासत में लेने के बाद सोमवार की दोपहर कोर्ट में पेश करने के बाद शाम में जेल भेज दिया गया।
Nawab Singh Yadav
- फोटो : अमर उजाला
इस बीच पीड़ित किशोरी की मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल में गहमा-गहमी रही। देर शाम होते-होते पुलिस ने नवाब सिंह यादव के खिलाफ दर्ज अब तक के सभी मुकदमों की फेहरिस्त जारी कर दी है। इसमें पहले से दर्ज 15 मुकदमों के अलावा रविवार की रात दर्ज हुआ 16वां मुकदमा भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Nawab Singh Yadav
- फोटो : अमर उजाला
समझा जा रहा है कि इस लिस्ट को सार्वजनिक कर पुलिस नवाब सिंह यादव की छवि को सामना लाना चाह रही है। इसके अलावा अपनी आगे की कार्रवाई में भी इस मुकदमों को शामिल कर कार्रवाई को पुख्ता करने में लगी है।
विज्ञापन
Nawab Singh Yadav
- फोटो : अमर उजाला
इस तरह दर्ज हैं मुकदमें
नवाब सिंह यादव पर सदर कोतवाली में बलवा, लूट, मारपीट, धोखाधड़ी, अपहरण, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाना, गुंडा एक्ट, जानलेवा हमला, मारपीट, छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट में मुकदमें दर्ज हैं।
नवाब सिंह यादव पर सदर कोतवाली में बलवा, लूट, मारपीट, धोखाधड़ी, अपहरण, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाना, गुंडा एक्ट, जानलेवा हमला, मारपीट, छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट में मुकदमें दर्ज हैं।