{"_id":"66bae1b4c3c4d356cf05e050","slug":"kannauj-rape-case-sp-leader-nawab-singh-yadav-arrested-on-charges-of-molesting-teenage-2024-08-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kannauj Case: साजिश, शिकायत या सियासत... आखिर रात में घर न जाकर कॉलेज क्यों पहुंचीं बुआ-भतीजी; इस तर्क पर सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj Case: साजिश, शिकायत या सियासत... आखिर रात में घर न जाकर कॉलेज क्यों पहुंचीं बुआ-भतीजी; इस तर्क पर सवाल
Tue, 13 Aug 2024 11:35 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, कन्नौज
अमर उजाला नेटवर्क, कन्नौज
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 13 Aug 2024 11:35 AM IST
विज्ञापन
Kannauj Case
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के कन्नौज में पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव को पुलिस ने एक किशोरी से छेड़खानी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। नवाब सिंह यादव के खिलाफ शिकायत हुई...पुलिस मौके पर पहुंची...कॉलेज से पकड़ा गया...सोमवार को जेल भेज दिया गया।
नवाब सिंह
- फोटो : अमर उजाला
सबसे अहम यह है कि शिकायत दर्ज कराने वाली किशोरी अपनी जिस बुआ के साथ नवाब सिंह यादव से मिलने पहुंची थी, उसकी क्या भूमिका है। आखिर लखनऊ से आने के बाद अपने घर न जाकर यह दोनों देर रात में नवाब सिंह यादव से मिलने क्यों पहुंचीं।
Nawab Singh Yadav
- फोटो : अमर उजाला
किशोरी जब अपने साथ पुलिस को लेकर नवाब सिंह यादव के कमरे में पहुंची तो उसकी बुआ आराम से कुर्सी पर बैठकर बात कर रही थी। पुलिस के पहुंचने पर उसका चौंकना बताता है कि वह पहले हुई किसी भी तरह की घटना से अंजान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Nawab Singh Yadav
- फोटो : अमर उजाला
लोग इस बात की भी चर्चा कर रहे हैं कि किशोरी की उम्र 15 वर्ष बताई जा रही है तो इस उम्र में उसे कौन सी नौकरी का प्रलोभन दिया गया था। अगर उसे नौकरी के लिए यहां आकर मिलना ही था तो वह किसी भी दिन के समय में आकर मिल सकती थी।
विज्ञापन
Nawab Singh Yadav
- फोटो : अमर उजाला
लखनऊ से आधी रात में यहां आकर मिलने का तर्क किसी के गले नहीं उतर रहा है। लोगों का कहना है कि मुमकिन है कि वजह कुछ और हो और बताया कुछ और जा रहा है। इन सबके बीच उसकी उस बुआ की भूमिका पर भी सवाल हो रहा है कि आखिर वह उसे देर रात में लेकर वहां क्यूं पहुंची।