फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलमान के नसीब में जीत से ज्यादा लिखी हार, इनके नाना थे राष्ट्रपति, खुर्शीद के कई और भी अनसुने किस्से

Wed, 29 May 2019 02:10 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 29 May 2019 02:10 AM IST
विज्ञापन
salman khurshid and congress in farrukhabad story lok sabha election results 2019
सलमान खुर्शीद - फोटो : @salman7khurshid
फर्रुखाबाद जनपद में कांग्रेस का मतलब सलमान खुर्शीद है। इसका कारण है कि वह कांग्रेस के बड़े नेता हैं। साथ ही लगातार यहां से चुनाव लड़ते आ रहे हैं। इस सीट से उन्हें जनता का जितना प्यार मिला, उससे भी ज्यादा दुत्कार सहनी पड़ी। यही कारण है कि इस सीट पर जितनी बार उन्हें जीत नसीब नहीं हुई उससे ज्यादा हारे हैं।
salman khurshid and congress in farrukhabad story lok sabha election results 2019
सलमान खुर्शीद - फोटो : अमर उजाला
सलमान के नाना डॉ. जाकिर हुसैन देश के तीसरे राष्ट्रपति थे। पिता खुर्शीद आलम खान भी फर्रुखाबाद से सांसद रहे। इससे सलमान ने बचपन में ही राजनीति का ककहरा सीख लिया था। 27 साल की उम्र में ही वह राजनीति में सक्रिय हो गए। 1980 में उन्होंने पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी के कार्यालय में विशेष अधिकारी के रूप में काम करना शुरू किया था। 
salman khurshid and congress in farrukhabad story lok sabha election results 2019
सलमान खुर्शीद
1989 के चुनाव में वह सक्रिय राजनीति में उतर आए। कांग्रेस ने भी उन्हें फर्रुखाबाद सीट से प्रत्याशी घोषित कर दिया लेकिन जनता दल की लहर में संतोष भारतीय से हार गए। इसके दो साल बाद ही सरकार गिर गई। 1991 में दोबारा चुनाव हुए। इस बार सलमान ने अपने ही गांव के मोहम्मद अनवार खां को भारी मतों से हरा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
salman khurshid and congress in farrukhabad story lok sabha election results 2019
पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद
दूसरी बार चुनाव लड़ रहे सलमान की यह पहली जीत थी। 1996 में फिर से चुनाव हुए। भाजपा ने अटल बिहारी बाजपेई के नेतृत्व में सरकार बनाई। इस बार फर्रुखाबाद से भाजपा प्रत्याशी सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज ने जीत दर्ज की। अनवार खां फिर दूसरे स्थान पर रहे जबकि सलमान को महज 16.75 फीसदी वोट ही मिले। ये सरकार भी ज्यादा दिन नहीं चली। 1998 में फिर चुनाव हुआ। 
विज्ञापन
salman khurshid and congress in farrukhabad story lok sabha election results 2019
सलमान खुर्शीद - फोटो : अमर उजाला
इस बार साक्षी महाराज फिर जीत गए। सपा के ही अरविंद प्रताप दूसरे स्थान पर रहे। सलमान को 25.51 फीसदी वोट मिले और लगातार दूसरी बार वह हार गए। चार बार चुनाव लड़ने के बाद उन्हें महज एक बार ही जीत मिली। इस पर 1999 के चुनाव में कांग्रेस ने सलमान खुर्शीद की पत्नी विधायक रहीं लुईस खुर्शीद पर दांव खेला। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed