फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सजेती कांड: किशोरी के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में आरोपी है दरोगा का बेटा और उसका साथी

Fri, 12 Mar 2021 03:28 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 12 Mar 2021 03:28 PM IST
विज्ञापन
Sajeti Kand: Daroga's son and his partner are accused in the case of gang-rape of a teenager girl
घाटमपुर सामूहिक दुष्कर्म का मामला - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के सजेती में किशोरी के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी दीपू यादव को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। दुष्कर्म पीड़िता के पिता की मौत के मामले में आरोपी बनाए गए दीपू के पिता दरोगा देवेंद्र यादव को निलंबित कर दिया गया है।

Sajeti Kand: Daroga's son and his partner are accused in the case of gang-rape of a teenager girl
घाटमपुर सामूहिक दुष्कर्म का मामला - फोटो : अमर उजाला
आरोपों के घेरे में आए घाटमपुर चौकी इंचार्ज रामशिरोमणि, सजेती हलका इंचार्ज अब्दुल कलाम और घाटमपुर के बीट सिपाही आदित्य को भी निलंबित कर सभी के खिलाफ डीआईजी ने विभागीय जांच एसपी ग्रामीण बृजेश कुमार श्रीवास्तव को दी है।

Sajeti Kand: Daroga's son and his partner are accused in the case of gang-rape of a teenager girl
घाटमपुर सामूहिक दुष्कर्म का मामला - फोटो : अमर उजाला
घाटमपुर की ही एक महिला कांस्टेबल को लाइन हाजिर किया गया है। पुलिस आरोपी दीपू से पूछताछ कर रही है, जबकि पहले गिरफ्तार किए गए सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी गोलू यादव को जेल भेज दिया गया। दीपू का भाई सौरभ अभी फरार है। पीड़िता के पिता की मौत के मामले में दर्ज हत्या के केस में अभी पुलिस की कार्रवाई किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। ट्रक चालक व मालिक से पूछताछ जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sajeti Kand: Daroga's son and his partner are accused in the case of gang-rape of a teenager girl
घाटमपुर सामूहिक दुष्कर्म का मामला - फोटो : अमर उजाला
ये है मामला
सजेती के एक गांव में सोमवार रात 13 वर्षीय किशोरी के साथ दीपू यादव और उसके साथी गोलू ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। सौरभ ने पीड़ित परिवार को धमकाया था। मामले में इन तीनों पर सामूहिक दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज हुई थी।
 
विज्ञापन
Sajeti Kand: Daroga's son and his partner are accused in the case of gang-rape of a teenager girl
घाटमपुर सामूहिक दुष्कर्म का मामला - फोटो : अमर उजाला
रिपोर्ट लिखाने के 12 घंटे बाद पीड़िता के पिता की बुधवार सुबह घाटमपुर सीएचसी के सामने कानपुर-सागर हाईवे पर संदिग्ध हालात में ट्रक से कुचलकर मौत हो गई थी। इसमें मृतक के भाई ने दीपू के पिता देवेंद्र यादव, चौकी इंचार्ज, दुष्कर्म आरोपी व एक अन्य पर हत्या का केस दर्ज कराया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed