{"_id":"604b33024fa5f81a25123679","slug":"up-rape-victim-teenager-narrates-storie-of-vandalism","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी: दुष्कर्म पीड़िता किशोरी ने बयां की बर्बरता की दास्तां, बोली खेत से लौटते समय सुनसान जगह खींच ले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: दुष्कर्म पीड़िता किशोरी ने बयां की बर्बरता की दास्तां, बोली खेत से लौटते समय सुनसान जगह खींच ले गए
Fri, 12 Mar 2021 02:56 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 12 Mar 2021 02:56 PM IST
विज्ञापन
घाटमपुर सामूहिक दुष्कर्म का मामला
- फोटो : अमर उजाला
मैं चारा लेकर खेत से लौट रही थी... सांझ हो गई थी। रास्ते में दीपू और गोलू ने मुझको जबरन पकड़ लिया और घसीटकर सुनसान जगह ले गए। यहां पर दोनों ने मेरे साथ दुष्कर्म किया...। शोर मचाया तो जान से मारने की धमकी दी।
घाटमपुर सामूहिक दुष्कर्म का मामला
- फोटो : अमर उजाला
यह आपबीती दुष्कर्म पीड़िता किशोरी ने गुरुवार को पुलिस के सामने बया की। पुलिस ने 161 सीआरपीसी के तहत पीड़िता के बयान दर्ज किए हैं। जो आरोप उसके पिता ने एफआईआर में लगाए थे, उन आरोपों पर पीड़िता ने भी मुहर लगा दी है। पीड़िता ने यह भी बताया है कि जब आरोपियों को पता चला कि वे लोग पुलिस के पास जा रहे हैं तो सौरभ यादव ने घर के बाहर आकर धमकी दी थी।
घाटमपुर सामूहिक दुष्कर्म का मामला
- फोटो : अमर उजाला
पीड़िता ने बताया कि जब आरोपी उसको खींचकर ले जा रहे थे, तो उसने खुद को छुड़ाने का प्रयास किया। इस पर दोनों ने उसे जमीन पर पटक दिया। कुछ देर के लिए ऐसा लगा कि जान चली गई, दिमाग सुन्न हो गया। इसके बाद आरोपियों ने उसके साथ बर्बरता की।
विज्ञापन
विज्ञापन
घाटमपुर सामूहिक दुष्कर्म का मामला
- फोटो : अमर उजाला
एसपी ग्रामीण ने बताया कि शुक्रवार को पीड़िता के मजिस्ट्रेटी बयान दर्ज कराए जाएंगे। पीड़िता ने कहा कि जब आरोपियों ने उसके परिवार को धमकी दी, तो सभी सहम गए थे। डर था कि कहीं कुछ अनहोनी न कर दें।
विज्ञापन
घाटमपुर सामूहिक दुष्कर्म का मामला
- फोटो : अमर उजाला
इसलिए उस वक्त भी पुलिस से यह बात बताई थी। पीड़िता ने कहा कि पुलिस से शिकायत के बाद लगा कि अब वे लोग सुरक्षित हैं। लेकिन ऐसा नहीं हुआ, जिसका डर था, वही हुआ। आखिर पिताजी को मार ही दिया।