फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सैफई स्पोर्ट्स कॉलेज में इस हाल में मिली थी बैडमिंटन खिलाड़ी सलौनी की लाश, अब ये सच आया सामने

Fri, 26 Jul 2019 01:47 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 26 Jul 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
saifai sports college class 8th girl student suicide
सलोनी शर्मा की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
इटावा के सैफई स्पोर्ट्स कॉलेज में फंदे पर लटकी मिली सलोनी के मामले में उसके पिता ने इटावा पुलिस से न्याय न मिलने का आरोप लगाया है। उन्होंने सलोनी के मौत के हालात पर फिर कई सवाल भी उठाए हैं। बैडमिंटन की खिलाड़ी कक्षा आठ की छात्रा सलोनी शर्मा का शव 23 जुलाई को कॉलेज के हास्टल में फंदे पर लटका मिला था।

 
saifai sports college class 8th girl student suicide
इसी कमरे में मिली सलौनी की लाश - फोटो : अमर उजाला
पुलिस को कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला था, इसमें कोच की पत्नी यामिनी पर कमेंट करने का आरोप है। इसके आधार पर पुलिस ने यामिनी पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। पिता विजय कुमार शर्मा ने सुसाइड नोट में सलोनी की लिखावट न होने का आरोप लगाया था। उन्होंने बताया कि गुरुवार को सैफई थाने गए थे।

 
saifai sports college class 8th girl student suicide
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
आरोप लगाया कि थानाध्यक्ष चंद्रदेव यादव ने उनकी कोई सुनवाई नहीं की। वे मामले को खुदकुशी साबित करने में तुले हैं। विजय ने सलोनी के खुदकुशी के हालात पर फिर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि 16 फीट ऊंचाई पर लगे पंखे तक सलोनी कैसे पहुंची। उसके पास चुनरी कहां से आई। विजय ने कहा कि मेरी बेटी का वजन करीब 50 किलोग्राम था। फंदा पंखे की पंखुड़ी से बंधा था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
saifai sports college class 8th girl student suicide
बेटी के शव को ले जाते परिजन - फोटो : अमर उजाला
50 किलोग्राम वजन से पंखुड़ी टूटी या क्षतिग्रस्त क्यों नहीं हुई। इसके अलावा फांसी लगाने के बाद पंखा बंद हो गया था। ऐसे में साथ कमरे में सो रही दोनों लड़कियां गर्मी के बावजूद क्यों नहीं जागीं। विजय ने कहा कि कॉलेज प्रबंधन ने दोनों छात्राओं को घर भेज दिया है।

 
विज्ञापन
saifai sports college class 8th girl student suicide
इस हालत में मिली थी सलौनी की लाश - फोटो : अमर उजाला
विजय ने कहा कि मैं एसएसपी से मिलने का प्रयास कर रहा हूं, अगर यहां सुनवाई नहीं हुई तो पुलिस के बड़े अधिकारियों और मुख्यमंत्री से मिलूंगा। इस संबंध में एएसपी ग्रामीण ओमकार सिंह ने बताया कि सलोनी के पिता को पूरा न्याय दिंलाया जाएगा। अगर उनके पास कोई साक्ष्य या उनकी कोई शंका है तो बताएं। उनकी हर बात सुनी जाएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed