{"_id":"5d5fd2c98ebc3e6c5e51efde","slug":"kaun-banega-crorepati-amitabh-bachchan-shocked-when-he-listen-story-of-nupur-chouhan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर की गलती से दिव्यांग हुई उन्नाव की नूपुर पहुंची केबीसी, आपको रुला देगी संघर्ष की ये कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टर की गलती से दिव्यांग हुई उन्नाव की नूपुर पहुंची केबीसी, आपको रुला देगी संघर्ष की ये कहानी
Fri, 23 Aug 2019 05:19 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 23 Aug 2019 05:19 PM IST
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन के साथ केबीसी की सीट पर नूपुर
- फोटो : अमर उजाला
टीवी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के 11वें सीजन का हिस्सा बनकर उन्नाव की बेटी नूपुर चौहान अपनी काबिलियत के सहारे गुरुवार को शो की हॉट सीट पर पहुंच गईं। महानायक अमिताभ बच्चन ने दिव्यांग होने के बाद भी अपने भरोसे जिंदगी में आगे बढ़ने के उनके संकल्प और हौसले की तारीफ की। गुरुवार को पांच सवालों के जवाब देकर नूपुर ने पहला पड़ाव पार कर लिया है।
Trending Videos
सवालों के जवाब देतीं नूपुर
- फोटो : अमर उजाला
बीघापुर तहसील के गांव कपूरपुर निवासी किसान रामकुमार सिंह मुन्ना की बेटी नूपुर सिंह चौहान जन्म से ही पैरों से दिव्यांग हैं। टीवी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के हॉटसीट पर गुरुवार को नूपुर ने 1000 रुपये के पहले सवाल से 10 हजार रुपये के पांचवें सवाल तक का सफर सफलता पूर्वक तय किया। टीवी शो के नियम के अनुसार फास्टर फिंगर फर्स्ट के सवाल सिर से पांव की तरफ पहने जाने वाले आभूषणों को क्रम देने में अकेले नूपुर सही जवाब दे पाईं।
नूपुर की मां
- फोटो : अमर उजाला
नूपुर ने अमिताभ बच्चन को अपने जीवन के संघर्ष और दिव्यांग होने के कारण आईं समस्याएं बताते हुए कहा कि ‘अंधेरा कितना भी गहरा हो वह झांसी की रानी बनकर दिखाएगी।’ अमिताभ बच्चन ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि नूपुर आपने हम सब को शक्ति दी है। नूपुर ने जन्म से लेकर अब तक के अपने संघर्ष की कहानी बताई तो सभी की आंखें नम हो गईं। नूपुर ने बताया कि वह सहानुभूति नहीं सम्मान चाहती हैं। पहले सवाल में खुशबू और स्वाद के लिए पहचाने जाने वाले चावल की प्रजाति बांसमती का सही जवाब देकर उन्होंने एक हजार रुपये।
विज्ञापन
विज्ञापन
टीवी पर नूपुर को देखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
दूसरे सवाल के जवाब में उन्होंने ..... से गिरे खजूर पर अटके कहावत में आसमान बताया। तीसरे सवाल में इनमें से कौन से पेशेवर उच्चशिक्षा के लिए एमएस और एमडी का कोर्स करते हैं। नूपुर ने विकल्प में डॉक्टर सही जवाब दिया। चौथे सवाल में चंद्रगुप्त मौर्य की पृष्ठभूमि कौन से साम्राज्य की है। नूपुर ने जवाब में मगध बताकर सही जवाब दिया। पांचवें सवाल में एक फोटो दिखाई गई। सवाल था कि कृष्ण लीला में कृष्ण के साथ यह पात्र कौन है। इसके जवाब में नूपुर ने कंस बताया। इस सही जवाब के साथ उसने दस हजार की रकम जीती और पहला पड़ाव पार कर लिया। नूपुर कल शुक्रवार को कौन बनेगा करोड़पति के शो में आगे खेलेंगी। उन्नाव की बेटी को टीवी शो में देखने के लिए लोग टीवी से चिपके रहे। लोग उसके करोड़पति बनने की कामना कर रहे हैं।
विज्ञापन
नूपुर केबीसी की हॉट सीट पर
- फोटो : अमर उजाला
डॉक्टर अपना संकल्प जिम्मेदारी से निभाएं
नूपुर ने अपने दिव्यांग होने के पीछे जन्म के समय डॉक्टर की छोटी सी लापरवाही की घटना बताई तो सभी की आंखें नम हो गईं। उसने बताया कि डॉक्टर की चूक की वजह से उसे टिटनेस हुई थी। बताया कि डॉक्टर की लापरवाही से वह नॉर्मल नहीं है। शो के दौरान उसने कहा कि वह सिर्फ इतना चाहती है कि डॉक्टर जो संकल्प लेते हैं उसे जिम्मेदारी से निभाएं, क्योंकि उनकी एक छोटी सी गलती किसी के लिए जिंदगी भर के लिए मुश्किल बन सकती है।
नूपुर ने अपने दिव्यांग होने के पीछे जन्म के समय डॉक्टर की छोटी सी लापरवाही की घटना बताई तो सभी की आंखें नम हो गईं। उसने बताया कि डॉक्टर की चूक की वजह से उसे टिटनेस हुई थी। बताया कि डॉक्टर की लापरवाही से वह नॉर्मल नहीं है। शो के दौरान उसने कहा कि वह सिर्फ इतना चाहती है कि डॉक्टर जो संकल्प लेते हैं उसे जिम्मेदारी से निभाएं, क्योंकि उनकी एक छोटी सी गलती किसी के लिए जिंदगी भर के लिए मुश्किल बन सकती है।