फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

11 दिसंबर को हुई शादी, 27 दिसंबर को फेसबुक पर पोस्ट की ये फोटो और 30 दिसंबर को टूटा 'दुखों का पहाड़'

Sun, 31 Dec 2017 09:35 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 31 Dec 2017 09:35 AM IST
विज्ञापन
sad story the death of trainee IAS Deepal Saxena
दीपल सक्सेना और साक्षी के इसी महीने हुई शादी की फोटो

'आपके साथ रात और दिन, आपके साथ हमेशा हम रहेंगे साथ-साथ'। लखनऊ के दीपल सक्सेना ने फेसबुक पर 27 दिसंबर को अपनी जीवन संगिनी साक्षी माथुर के साथ 11 दिसंबर को हुई शादी के फोटो शेयर करते हुए ये बातें लिखी थीं। इंसान की जिंदगी का कोई भरोसा नहीं ऐसा ही कुछ दीपल के साथ भी हुआ। इस फेसबुक पोस्ट के ठीक तीसरे दिन दीपल के परिवार में दुखों का पहाड़ टूट गया। दीपल दिल्ली में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में प्रशिक्षु आईएएस थे। दीपल का सेलेक्शन 2015 में हुआ था। मई-2018 में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में उसकी तैनाती होनी थी।
आगे की स्लाइड में पढ़ेः-
30 दिसंबर को क्या हुआ दीपल और उनके घरवालों के साथ... 


 

पत्नी, मां और चालक को गंभीर चोटें आईं

sad story the death of trainee IAS Deepal Saxena
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर टायर फटने से दुर्घटनाग्रस्त कार 
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर इटावा में ऊसराहार क्षेत्र के भरतिया कोठी के पास तेज गति से जा रही कार के एक साइड के दो टायर अचानक फटने से गाड़ी पलट गई। जिससे कार सवार दीपल सक्सेना की मौत हो गई। जबकि पत्नी, मां और चालक को गंभीर चोटें आईं। घायलों को सैफई अस्पताल में भर्ती कराया गया।

 

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में प्रशिक्षु आईएएस थे दीपल

sad story the death of trainee IAS Deepal Saxena
दीपल सक्सेना (फाइल फोटो)

साउथ सिटी कॉलोनी लखनऊ निवासी सिविल सेवा के अधिकारी दीपल सक्सेना पत्नी साक्षी और मां रश्मि देवी के साथ आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे से लखनऊ से दिल्ली जा रहे थे। दीपल दिल्ली में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में प्रशिक्षु आईएएस थे। इनका चयन 2015 में हुआ था। मई-2018 में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में तैनाती होनी थी। कार चालक संदीप कुमार गाड़ी चला रहा था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली वाले फ्लैट में शिफ्ट होने जा रहे थे

sad story the death of trainee IAS Deepal Saxena
दीपल सक्सेना और साक्षी के इसी महीने हुई शादी की फोटो

जैसे ही वह इटावा थाना ऊसराहार क्षेत्र के भरतिया कोठी की तरफ से निकले अचानक उनकी कार के एक साइड के दो टायर फट गए।  इस पर दीपल की मौके पर ही मौत हो गई।  उनकी पत्नी साक्षी देवी मां रश्मि देवी एवं  चालक को चोटें आई। दीपल पत्नी और मां के साथ दिल्ली में खरीदे गए फ्लैट में शिफ्ट होने के लिए जा रहे थे।  गाड़ी में सारा सामान रखा था। दीपल की शादी 11 दिसंबर को हुई थी।

विज्ञापन

दीपल की फेसबुक वॉल से....

sad story the death of trainee IAS Deepal Saxena
दीपल सक्सेना और साक्षी

उसकी पत्नी साक्षी की मेंहदी भी हाथ से नहीं छूटी थी और ये हादसा हो गया। दुर्घटना के बाद आसपास खेतों में काम कर रही ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। मौके पर यूपी-100 की गाड़ी के स्टाफ ने घायलों को सैफई अस्पताल में भर्ती कराया। 
दीपल की फेसबुक वॉल से....
With you The nights and days, With you The winter and spring, With you A new symphony of life, With you Is all, With you Is FOREVER...#Zindagitumsehai #Youbelongtome #Youreyesaremyway

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed