फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लड़कियों से छेड़छाड़ में 'कनपुरिया नंबर-2' पर, तो जानिए कौन का शहर है नंबर-1 की पोजीशन पर

Sat, 30 Dec 2017 08:47 PM IST
दिलीप सिंह, अमर उजाला, कानपुर
दिलीप सिंह, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 30 Dec 2017 08:47 PM IST
सार

- फोन पर, पब्लिक प्लेस और सोशल साइटों पर सबसे ज्यादा छेड़खानी
- लखनऊ है पहले नंबर पर, वुमेन हेल्पलाइन-1090 ने जारी किए आंकड़े

विज्ञापन
Big disclosure in reports of Women Helpline 1090
डेमो पिक

लड़कियों और महिलाओं से छेड़छाड़ और अश्लीलता के मामले में कानपुर प्रदेश भर के 75 जिलों में दूसरे नंबर पर है। पहला नंबर लखनऊ का है। सबसे अधिक मोबाइल फोन कॉल पर छेड़खानी करने के मामले सामने आए हैं। दूसरे नंबर पर पब्लिक प्लेस, जबकि सोशल साइटों का तीसरा नंबर है। 

 

हाल में जारी आंकड़ों में हुआ खुलासा

Big disclosure in reports of Women Helpline 1090
डेमो पिक

यह खुलासा वुमेन पॉवर हेल्पलाइन-1090 के हाल में जारी आंकड़ों में हुआ है। आंकड़ों के मुताबिक (15 नवंबर 2012 से 30 नवंबर 2017 तक) हेल्पलाइन में शहर से 41,804 शिकायतें दर्ज हुईं। इसमें 41,337 मामलों का निस्तारण हो चुका है, जबकि 467 मामलों को निस्तारित करने का काम चल रहा है। इस वर्ष - 2017 में जनवरी से नवंबर तक हेल्पलाइन नंबर पर शहर से 8774 शिकायतें हुई हैं।


छेड़खानी रोकने के लिए कोई भी अभियान सफल नहीं रहा। इसी का नतीजा है कि प्रदेश में छेड़खानी के मामले में शहर दूसरे नंबर पर है। शहर में जोन स्तर के पुलिस अफसर एडीजी अविनाश चंद्र, आईजी आलोक सिंह भी बैठते हैं फिर भी बेटियां सुरक्षित नहीं हैं।

 

एंटी रोमियो दस्ते और सक्रिय किए जाएंगे

Big disclosure in reports of Women Helpline 1090
डेमो पिक
एडीजी अविनाश चंद्र ने बताया कि कानपुर शहर में छेड़खानी के मामलों को रोकने के लिए एंटी रोमियो दस्ते और सक्रिय किए जाएंगे। इसके साथ ही एसएसपी, एसपी और सीओ स्तर के अफसरों संग बैठक करके छेड़खानी रोकने के लिए ठोस कदम उठाया जाएगा।



तीन तलाक पर यूपी के सबसे बड़े राजनीतिक घराने की 'छाेटी बहू का रिएक्शन'    

विज्ञापन
विज्ञापन

छेड़खानी में अव्वल सात शहर

Big disclosure in reports of Women Helpline 1090
डेमो पिक

शहर का नाम  कुल शिकायतें      छात्राएं         वर्किंग        नॉन वर्किंग
लखनऊ         160905          74855       31983      54067
कानपुर नगर      41804           21193       6592        14019
इलाहाबाद         33596          18704        4179        10713
वाराणसी           32863         18151       4440         10272
गोरखपुर          22575           10836        2890        8849
आगरा            21117           9117         3699         8301
जौनपुर          20004             9719        1900          8385

 

विज्ञापन

सबसे कम छेड़खानी वाले सात शहर

Big disclosure in reports of Women Helpline 1090
डेमो पिक
श्रावस्ती         1286
ललितपुर         2194
कासगंज         2429
चित्रकूट          2454
कौशांबी          2596
महोबा           2816
हापुड़            2893

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed