{"_id":"5d7bbf4e8ebc3e016e02799b","slug":"saavan-departed-in-a-unique-way-weather-became-pleasant","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सबसे ज्यादा बारिश वाले महीने ने कुछ यूं दी विदाई, कैमरे ने कैद की ये तस्वीरें...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सबसे ज्यादा बारिश वाले महीने ने कुछ यूं दी विदाई, कैमरे ने कैद की ये तस्वीरें...
Sat, 14 Sep 2019 12:10 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 14 Sep 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
सावन के आखिरी दिन हुई झमाझम बारिश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानसून अंतिम चरण में फिर से सक्रिय हो गया है। शुक्रवार को लंबे समय के बाद महानगर में सुबह से शाम तक 16.2 मिमी बरसात हुई। जिससे मौसम काफी सुहावना हो गया। तापमान चार डिग्री सेल्सियस लुढ़कने से गर्मी से राहत मिली। 14 और 15 सितंबर के बीच तेज बारिश की संभावना है। हवा में नमी बढ़ने की वजह से दोपहर में उमस थोड़ी बढ़ गई थी। मौसम विभाग के अनुसार बारिश का सिलसिला 18 सितंबर तक चलेगा।
बारिश में भीगते राहगीर
- फोटो : अमर उजाला
15 सितंबर के बाद तीन दिनों तक बारिश हल्की रहेगी। माना जा रहा है कि इस वर्ष 20 सितंबर के बाद मानसून वापस हो सकता है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 28.8 और न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी की मात्रा अधिकतम 95 और न्यूनतम 89 प्रतिशत रही। स्थानीय मौसम विभाग के निदेशक नौशाद खान ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का असर बढ़ने की वजह से बारिश का सिलसिला फिर से शुरू हो गया है।
बारिश में स्कूल जाते बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर सहित आसपास के जिलों में 12 घंटे में लगभग 11 मिलीमीटर (मिमी) की बारिश हुई। सदर तहसील में सबसे ज्यादा और पुरवा में सबसे कम बारिश रिकॉर्ड की गई। जानकार इस बारिश को धान के लिए संजीवनी बता रहे हैं। वहीं गर्मी का कहर झेल रहे लोगों को भी इस बारिश से काफी राहत मिली है। अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। गुरुवार दोपहर से ही मौसम बदलने लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश में जाती लड़कियां
- फोटो : अमर उजाला
रात 10 बजे के बाद अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। मानसून की विदाई के समय यह पहली झमाझम बारिश रही जो सभी तहसीलों में हुई। शनिवार सुबह 10 बजे तक कभी तेज और कभी धीमी बारिश होती रही। कलक्ट्रेट से मिले आंकड़ों के मुताबिक, 12 घंटे में जनपद में लगभग 11 मिलीमीटर औसत बारिश हुई। इसमें सबसे ज्यादा सदर में 17 मिमी पानी बरसा। वहीं पुरवा में सबसे कम 5 मिलीमीटर बारिश हुई।
विज्ञापन
चित्रकूट में भारी बारिश के बाद भर गया सीएम का पंडाल
- फोटो : अमर उजाला
उन्नाव के पुरवा व सफीपुर में भी अपेक्षाकृत बारिश कम रही। किसानों का कहना है कि अभी और बारिश होनी चाहिए। इस बारिश से मौसम में भी बदलाव देखने को मिला है। अधिकतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। गुरुवार को जहां अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस था वहीं शुक्रवार को यह घटकर 29 पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान में कोई अंतर नहीं आया। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो अगले कुछ दिन और बारिश के आसार बने हुए हैं। उधर, इस बारिश से शहर के कई मोहल्लों में जलभराव हो गया। जिससे लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।