{"_id":"5b098a044f1c1ba36e8b4c0d","slug":"rss-chief-mohan-bhagwat-in-kanpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जब भावुक हुए संघ प्रमुख मोहन भागवत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जब भावुक हुए संघ प्रमुख मोहन भागवत
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 27 May 2018 08:04 AM IST
विज्ञापन
मोहन भागवत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुरः सह प्रांत संघ चालक काशीराम के निधन के बाद उनके आवास हर्षनगर पहुंचे संघ प्रमुख मोहन भागवत दो दोस्तों की कहानी सुनकर भावुक हो गए। शनिवार को संघ प्रमुख श्रद्घा सुमन अर्पित करने यहां पहुंचे थे।
सह प्रांत संघ चालक की श्रद्धांजलि सभा
- फोटो : अमर उजाला
दिवंगत काशीराम और वर्तमान प्रांत संघ चालक ज्ञानेंद्र सचान काफी घनिष्ठ मित्र रहे हैं। एक की चर्चा दूसरे के बिना अधूरी है। काशीराम के पुत्र या पुत्रियां जब कोई बात पिता से नहीं कह पाते थे तो वह ज्ञानेंद्र सचान से कहते थे।
मोहन भागवत ने सह प्रांत संघ चालक को दी श्रद्धांजलि
- फोटो : अमर उजाला
गुजरात में किसी कंपनी में काम करने वाले दिवंगत काशीराम के बेटे ने बताया कि कभी-कभी जब वह पिता को फोन लगाते थे तो उनका फोन ज्ञानेंद्र सचान के पास ही होता था। वही फोन उठाकर पिता के बारे में जानकारी देते।
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहन भागवत ने सह प्रांत संघ चालक को दी श्रद्धांजलि
- फोटो : अमर उजाला
बेटे ने बताया कि जिस रात पिता का निधन हुआ उस दिन वह (काशीराम) चुपचाप भगवान वाले कमरे में जाकर सोए थे, फिर नहीं उठे। संघ प्रमुख यह सुनकर अवाक रह गए। कुछ देर के लिए वह भावुक भी हो गए। उन्होंने कानपुर प्रांत और क्षेत्र से जुड़े स्थानीय पदाधिकारियों की इस मौके पर प्रशंसा भी की।
विज्ञापन
मोहन भागवत ने सह प्रांत संघ चालक को दी श्रद्धांजलि
- फोटो : अमर उजाला
कुछ देर तक यहां रहने के बाद भागवत उरई में आयोजित शिक्षा प्रशिक्षण वर्ग में भाग लेने चले गए। वह कल देर रात शहर लौटेंगे। यहां क्षेत्र संघचालक वीरेंद्रजीत सिंह के आवास पर कुछ देर रुकने के बाद ट्रेन से दिल्ली जाएंगे। काशीराम को श्रद्घांजलि देने के मौके पर ज्ञानेंद्र सचान के अलावा प्रांत प्रचारक मोहन अग्रवाल, भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश शर्मा, कई प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे।