{"_id":"5b0995b14f1c1ba76e8b4c45","slug":"cabinet-minister-brajesh-pathak-addresses-a-party-conference-in-unnao","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"समाज का बुद्धिजीवी वर्ग भाजपा और मोदी के साथ है- बृजेश पाठक, \"सम्मेलन में खाली रहीं कुर्सियां\"","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाज का बुद्धिजीवी वर्ग भाजपा और मोदी के साथ है- बृजेश पाठक, "सम्मेलन में खाली रहीं कुर्सियां"
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 26 May 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
बुद्धिजीवी वर्ग सम्मेलन को संबोधित करते कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के उन्नाव जिले में भाजपा इकाई उन्नाव की ओर से निराला प्रेक्षागृह में मोदी सरकार के चार साल पूरे होने पर बुद्धिजीवी वर्ग सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश के कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा या भारत के ही नहीं संपूर्ण विश्व के नेता के रूप में जाने जाते हैं।
बुद्धिजीवी वर्ग सम्मेलन
- फोटो : अमर उजाला
कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि समाज का बुद्धिजीवी वर्ग भाजपा और मोदी के साथ है। सम्मेलन के मुख्य वक्ता ओमशंकर त्रिपाठी ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता मंत्रियों को माला पहनाने की जगह शिकायतें बताएं। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष श्रीकांत कटियार ने की। इस मौके पर प्रभानशंकर दीक्षित, विनोद पाठक, विनय त्रिवेदी कवि व मीडिया प्रभारी विजय द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
नहीं जुटी भीड़, खाली रहीं कुर्सियां
बुद्धिजीवी वर्ग सम्मेलन को संबोधित करते कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक
- फोटो : अमर उजाला
बुद्धिजीवी वर्ग सम्मेलन में अपेक्षाकृत भीड़ नहीं जुट पाई। प्रेक्षागृह में पीछे की अधिकांश कुर्सियां खाली पड़ी रहीं। कैबिनेट मंत्री के मंच पर पहुंचते ही समर्थकों में उन्हें माला पहनाने और सेल्फी लेने की होड़ मच गई। इससे मंच पर अव्यवस्था फैल गई। उद्घोषक को समर्थकों से मंच छोड़ने की अपील करनी पड़ी। इसका उन पर कोई प्रभाव नहीं दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
बुद्धिजीवी वर्ग सम्मेलन
- फोटो : अमर उजाला
प्रेक्षागृह में भीषण गर्मी से लोग बेहाल नजर आए। वहीं भाजयुमो ने आवास विकास कालोनी में एक बैठक की। जिला प्रभारी ने कहा कि 28 मई को जनपद के हर मंडल पर मोटर साइकिल जुलूस निकाला जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीकांत कटियार ने सभी विधान सभा क्षेत्र में संयोजक नियुक्त किए।